Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विस्थापित महिला आशा उरांव ने निर्माण कार्य रोकने के लिए स्थल पर झंडा गाड़ दिया। महिला का आरोप है कि कंपनी ने उसकी जमीन ली, बदले में स्थायी नौकरी देने का वादा किया था। अब तक वादा पूरा नहीं हुआ।
    आशा उरांव ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति कारी मोर्चा के नेताओं को पत्र देकर यूसील प्रबंधन से नौकरी और जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है। उसने डुमरी विधायक और मोर्चा सुप्रीमो जयराम महतो से भी मदद की गुहार लगाई है। कोल्हान अध्यक्ष राजा कलंदी, पूर्व प्रत्याशी भागीरथ हांसदा और जिला अध्यक्ष को भी पत्र सौंपा है। महिला ने कहा कि जब तक नौकरी नहीं मिलेगी, निर्माण नहीं होने देगी।
    महिला ने बताया कि 7 मई को जमीन और निर्माण से जुड़े कागजात उपायुक्त को सौंपे गए थे।
    महिला ने यूसील प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उसने यूसील अधिकारी महेश साहू पर नाराजगी जताई। महिला का कहना है कि एक महीने में तीन बार जादूगोड़ा थाना में शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विस्थापित लगातार आवाज उठा रहे हैं।
    डुमरी विधायक
    जयराम महतो भी अब जादूगोड़ा में विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। उनकी पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति कारी मोर्चा अब पूरी तरह से यूसील के खिलाफ विस्थापितों के समर्थन में उतर चुकी है। इससे यूसील प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।
    यूसील प्रबंधन के द्वारा लगातार विस्थापितों के साथ वादा खिलाफी किया जा रहा है 37 सालों से चाटी कोचा के विस्थापितों को अभी तक पुनर्वास नहीं दिया गया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पुष्प-गुष्छ देकर किया गया सम्मानित
    Next Article सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.