पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को स्वास्थ्य संबंधित कुछ जटिलताओं की वजह से कल देर रात परिजनों द्वारा टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है।
अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूँ और बहुत जल्द, पूर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।

