जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।
राष्ट्र संवाद संवादाता
जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र में बीते देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। जहाँ अपनी ही सरकारी पिस्टल उसकी मौत का कारण बन गई. घटना घोसी थाना क्षेत्र के चिरी मोड़ के समीप की है, जहां STF के जवान धीरज कुमार की कमर में रखी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। और उसी गोली से जवान की मौत हो गई।
घटना के बाद साथ के जवानों की मदद से आनन में उन्हें पीएचसी घोसी अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने धीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है कि आखिर पूरी सुरक्षा के साथ रखी गई पिस्टल से गोली कैसे चली?मृतक जवान धीरज कुमार मूल रूप से नालंदा जिले के रहूंई थाना क्षेत्र के सोनसा गांव के रहने वाले थे. इस दुःखद घटना के बाद धीरज कुमार के परिवार में कोहराम मच गया है।बताया जा रहा है कि मृतक जवान की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत हैं. इस अचानक हुए घटना से पूरे गांव और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

