Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में गुरुवार बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सरयू राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं ओपीडी भवन का फीता काटकर संस्थान का शुभारंभ किया।
    इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. उमेश खान, डॉ. नकुल चौधरी, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, टेल्को कंपनी के पूर्व प्रबंधक चंदेश्वर खान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय खान तथा समाजसेवी शिव शंकर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर समिति द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब कोई धार्मिक संस्था समाज के स्वास्थ्य और जनसेवा के लिए आगे आती है, तो वह अध्यात्म और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से नि:शुल्क चिकित्सा सेवा देने वाले चिकित्सकों की भी सराहना करते हुए कहा कि भगवान के बाद डॉक्टर का स्थान होता है और यदि डॉक्टर मंदिर परिसर में आकर सेवा दें तो यह अत्यंत पुण्य एवं महान कार्य है।
    कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए चिकित्सकों के समाज के प्रति योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह का स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्रा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव चंद्रशेखर झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किया। मौके पर सरोज मिश्रा, डॉ. त्रिपुरा झा, अमोल कुमार मिश्रा, मिथिला संस्कृति परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष ललन चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    Related Posts

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.