एन . ई.पी.के तहत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना अन्यायपूर्ण – ए. आई. डी. एस. ओ. राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल, – ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन झारखंड राज्य कमिटी ने कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई को बंद किए जाने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। संगठन के राज्य अध्यक्ष समर महतो ने इसे नई शिक्षा नीति (NEP) का दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि इससे हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित हो जाएंगे, और शिक्षा महंगी भी हो जाएगी। राज्य सचिव सोहन महतो ने कहा कि हर वर्ष मैट्रिक पास छात्रों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में नए…
Author: Nizam Khan
बकरीद को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। आगामी बकरीद पर्व को लेकर चांडिल अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम विकास राय ने की। बैठक में चांडिल, कपाली, कुकड़ू और नीमडीह क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, सफाई, जलापूर्ति, ट्रैफिक व्यवस्था सहित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। एसडीएम राय ने कपाली ओपी प्रभारी को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान प्रतिबंधित मवेशियों को लेकर किसी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की…
बहरागोड़ा में प्रतिभा का उत्सव: राज्यपाल गंगवार ने विद्यार्थियों संग किया भोजन, बोले – “शिक्षा से ही होगा विकास” राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा में मंगलवार को एक भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। संस्था ‘आशीर्वाद’ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। राज्यपाल संतोष गंगवार प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी और सांसद विद्युत वरण महतो ने दीप प्रज्वलन कर समारोह…
कटक मे आयोजित 9वाँ राष्ट्रीय ओपन ताईक्वांडो चैंपियनशिप मे बड़बिल ,बोलानी के प्रतिभागियो ने 11 मैडल अपने नाम किया राष्ट्र संवाद संवाददाता बड़बिल -बड़बिल ताईक्वांडो ऐसोसिएशन के तत्वावधान मे बड़बिल बोलानी के 15 प्रतिभागियों ने कटक के जे एन इंडोर स्टेडियम आयोजित 9वाँ राष्ट्रीय ओपन ताईक्वांडो चैंपियनशिप 2025 मे हिस्सा लिया था,अपने प्रतिभा को दिखाते हुए 11प्रतिभागियों ने विभिन्न पदक अपने नाम किया।राष्ट्रीय ओपन ताईक्वांडो चैंपियनशिप तीन दिनो तक चला जिसमे देश से 13राज्यो के लगभग 750प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया था।बड़बिल ताईक्वांडो मे ट्रेनिंग ले रहे प्रतिभागियो नै बेहतर प्रर्दशन कर पदक अपने नाम किया।जिसमे स्वर्ण पदक -अंशुमान सिंह,पारूल माहंतो।…
राष्ट्रीय जनता दल जामताड़ा के विभिन्न प्रखंड के नवनियुक्त पदाधिकारी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा राष्ट्रीय जनता दल जिला जामताड़ा के के सांगठनिक चुनाव 2025-28 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा नियुक्त किए गए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के देख रेख में प्रखंड और नगर का चुनाव कराया गया सभी प्रखंड और नगर के चुनाव सर्व समिति से प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा किया गया जो निम्न प्रकार हैं:- कर्माटाँड़ प्रखंड अध्यक्ष-आलताब आलम नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष तबरेज अंसारी कुंण्ठित प्रखंड अध्यक्ष राजेश…
एसडीपीओ मनोज महतो की अध्यक्षता में नाला थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद सं नाला थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने की। उन्होंने लोगों से बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। *सोशल मीडिया पर विशेष नजर* एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ पोस्ट से बचने की सलाह दी गई। पुलिस की सोशल मीडिया टीम संदिग्ध…
जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड, श्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट किया साथ ही जिले के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए जानकारी दी।
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित मेहरमा (गोड्डा)। : ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को मेहरमा प्रखंड के लकड़मारा स्थित चारूचित्रा पैक्स परिसर में किसानों के बीच धान के उन्नत किस्म के बीज का वितरण किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।मंत्री ने कहा कि यह केवल बीज वितरण नहीं, बल्कि झारखंड की महागठबंधन सरकार की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसमें किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का संकल्प निहित है।सरकार का प्रयास है कि हर किसान को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि…
भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के निर्देशासनुसार राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के निर्देशासनुसार राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन जिला मुख्यालय में जामताड़ा नगर स्थित संत एंथोनी स्कूल कायस्थपाड़ा में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल जी के अध्यक्षता में किया गया!! भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि जब से मोदी जी के नेतृत्व में देश में सरकार आई है तब…
राजद का जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखंड राजद प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला राजद द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक बैठक हुई ।जिसकी अध्यक्षता आनंद महतो द्वारा की गई ।जिला स्तर से नियुक्त जामताड़ा नगर के निर्वाचि पदाधिकारी सत्यपाल यादव बीआरओ एवं जामताड़ा प्रखंड के निर्वाचि पदाधिकारी एबीआरओ मोहम्मद मुसरफ की उपस्थिति में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया गया। सर्वसम्मति से तथा विहित रीति…
