साहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी का समय परिवर्तन अब 5 बजे साहिबगंज से रवाना होगी। ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के लगातार प्रयास के उपरांत आखिरकार मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता श्री रोशन कुमार के पत्रांक CPTM/E.Rly.’s LNo/TT.350/2024-25/Pt.II दिनांक 5-6-2025 के आलोक में 63406 डाउन साहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी का खुलने का समय परिवर्तन संशोधित किया गया है।पहले यह गाड़ी संध्या 6:55 पर साहिबगंज से रामपुरहाट के लिए प्रस्थान करती थी, अब यह संशोधित समयानुसार अपराह्न 5:00 बजे साहिबगंज से रामपुरहाट के लिए प्रस्थान करेगी।यह समय सारणी में दिनांक 10 जून 2025 से प्रभावी होगी। बताते चलें…
Author: Nizam Khan
सोनारी परदेसीपाड़ा में शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुआ ईद उल अजहा की नमाज राष्ट्र संवाद सं बकरीद जिसे ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है इस्लाम का एक महत्वपूर्ण त्योहार है।यह त्योहार श्रद्धा और बलिदान का प्रतीक मानी जाती है।इस दिन बिना किसी आत्मगत स्वार्थ के सेवा व आस्था का प्रदर्शन किया जाता है। इस प्रकार बकरीद पर सामाजिक सहयोग और सामंजस्य की भावना को बढ़ावा मिलता है।आज इसी क्रम में सोनारी परदेसीपाड़ा मस्जिद मैं शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद की नमाज अदा कराने में सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू…
ईद-उल-अजहा पर्व पर कुंडहित बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने दी सेवई-लच्छा पार्टी निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड में ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर एक खास आयोजन ने दिल जीत लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने इस शुभ दिन पर अपने आवास पर “सेवई-लच्छा पार्टी” का आयोजन कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने अपने संबोधन में कहा कि ईद-उल-अजहा केवल कुर्बानी का त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, सहयोग और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों…
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: ईद उल अजहा पर ईदगाह पहुंचे राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: इस वर्ष इस पावन मौके पर कुछ ऐसा दृश्य सामने आया जिसने समाज को एकता का सुंदर संदेश दिया। राजद के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने ईद उल अजहा के दिन मीहीजाम स्थित ईदगाह पहुंचकर मुसलमान भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी और साथ ही एकता व भाईचारे का मजबूत पैगाम भी दिया।दिनेश यादव का यह कदम न केवल एक राजनैतिक नेता की ज़िम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि धर्म से ऊपर इंसानियत और भाईचारा…
ईद-उल-अजहा पर कुंडहित बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा की नमाज अदायगी बनी प्रेरणा का स्रोत, प्रखंडवासियों में गूंजा सौहार्द और एकता का संदेश युवाओं को बीडीओ ने दिया संदेश कहा हम सब हिंदू मुस्लिम सिख इसाई है भाई-भाई,भाईचारे को रखना है बरकरार निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, त्याग और भाईचारे का पर्व है। इस पावन मौके पर कुंडहित प्रखंड के बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाई, बल्कि एक मिसाल कायम करते हुए विक्रमपुर ईदगाह में स्थानीय लोगों के साथ नमाज अदा की। उनके इस भावपूर्ण और जनसंपर्क…
शुक्रवार को जामताड़ा के कंबांइड बिल्डिंग स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से संबंधित बैठक की गयी राष्ट्र संवाद सं इस बैठक में जिला स्तर पर नियुक्त किए गए 11 सदस्यीय चयन टीम के सदस्यों ने भाग लिया। डी एस ई ने टीम के सदस्यों को निर्देश दिया कि सभी अपने अपने प्रखण्डों में शिक्षकों,अभिभावकों और छात्र छात्राओं को जानकारी दें कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बच्चों के लिए भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता…
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा ने किया पौधरोपण भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून से 15 अगस्त तक चलने वाले एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ रेलवे कॉलोनी स्थित नवनिर्मित बगीचा में भाजपा नेता हिसाबी राय के नेतृत्व में फलदार एवं जीवनपयोगी पौधों का वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम के साथ किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष-सह-भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा सम्पा साहा सहित निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,भाजपा नगर महामंत्री सुशील साहा,अनिकेत गोस्वामी, मुरारी मंडल,…
बकरीद पर्व में सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी,विद्वेष फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: ईद उल जोहा बकरीद के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था संधारण संबंधित उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश में कहा गया है कि प्राप्त सूचनानुसार इस वर्ष ईद-उल-जोहा बकरीद का त्यौहार 7 जून ,शनिवार को मनाया जायेगा। ईद-उल-जोहा बकरीद के दिन मुस्लिम धर्मावलम्बी मस्जिदों एवं शहर के जामा मस्जिदों सहित अन्य छोटे-बड़े मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा होते हैं। भीड़ अधिक…
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को स्वरोजगार से जोड़ें :उपायुक्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद (की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए)/कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।बैठक में उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, निःशुल्क साइकिल वितरण योजना, प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान, पीएम जनमन योजना के तहत क्रियान्वित कार्य के अलावा अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेरा बंदी, आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र/धूमकुड़िया हाउस निर्माण, जाहेरस्थान घेराबंदी के अलावा संविधान की धारा 275 (1) वित्तीय वर्ष 2022-23 अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय/छात्रावासों का मरम्मती/जीर्णोद्धार कार्य आदि का विस्तारपूर्वक…
पूर्व सीएम रघुवर दास का संथाल की धरती पर आगमन ,आदिवासी रैली को किया संबोधित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सिदो कान्हू संथाल आदिवासी ओवर रकाप संगठन के तत्वावधान में आदिवासी रैली को सम्बोधित करने जामताड़ा जिले के करमाटॉर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर मैदान पहुँचे थे। जिसके बाद रघुवर दास सर्किट हाउस के सभा कक्ष में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं व नेताओ से रूबरू हुए। जिसमे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिले में प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार व गिरती कानून व्यवस्था से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया। वही रघुवर दास ने…
