Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: ईद उल अजहा पर ईदगाह पहुंचे राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: ईद उल अजहा पर ईदगाह पहुंचे राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: ईद उल अजहा पर ईदगाह पहुंचे राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: इस वर्ष इस पावन मौके पर कुछ ऐसा दृश्य सामने आया जिसने समाज को एकता का सुंदर संदेश दिया। राजद के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने ईद उल अजहा के दिन मीहीजाम स्थित ईदगाह पहुंचकर मुसलमान भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी और साथ ही एकता व भाईचारे का मजबूत पैगाम भी दिया।दिनेश यादव का यह कदम न केवल एक राजनैतिक नेता की ज़िम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि धर्म से ऊपर इंसानियत और भाईचारा होता है। ईदगाह में जैसे ही दिनेश यादव पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मुसलमान समुदाय के बुजुर्गों और युवाओं से मुलाकात की, और ईद की नमाज के बाद सभी को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर दिनेश यादव ने कहा, “हमारे पूर्वजों ने जिस भारत की कल्पना की थी, वह विविधता में एकता का प्रतीक था। आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि हम सभी एक हैं, चाहे हमारा धर्म कुछ भी हो। यह पर्व केवल मुसलमानों का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। जब हम एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं, तभी असली भारत की तस्वीर बनती है।उनके इस कदम की सराहना न केवल मुसलमान समुदाय ने की, बल्कि हिंदू समुदाय के कई लोग भी इस पहल से भावुक हो उठे। गांव के एक हाजी रजाउर्रहमान, डाॅ अनवर अली ने कहा, “दिनेश यादव जी का यहां आना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। यह दिखाता है कि हमारे नेता समाज को जोड़ने की सोच रखते हैं।जहां आज के समय में समाज में कई बार धर्म के नाम पर दूरी बढ़ाने की कोशिश की जाती है, वहीं इस तरह की पहल उम्मीद की किरण जगाती हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब नेता, समाजसेवी और आम लोग धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं, तभी सच्चा लोकतंत्र और इंसानियत मजबूत होती है।ईदगाह पर दिनेश यादव की मौजूदगी एक प्रतीक बन गई — उस भारत की, जो गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है; जहां एक साथ मंदिर की घंटी और मस्जिद की अज़ान सुनाई देती है। उनकी यह पहल न सिर्फ एक सामाजिक संदेश है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी यह सिखाती है कि धर्म भले अलग हो, दिलों का रिश्ता एक होना चाहिए।इस ईद पर दिनेश यादव ने न सिर्फ एक पर्व में भाग लिया, बल्कि समाज को जोड़ने का बीड़ा भी उठाया। यही वह राह है, जिससे नफरत की दीवारें गिराई जा सकती हैं और मोहब्बत की इमारत खड़ी की जा सकती है। मौके पर इंस्पेक्टर राजेश मंडल, मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 जून को झारखंड क्षत्रिय संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, देशभर के मेधावी छात्र होंगे सम्मानित
    Next Article छत्तीसगढ़ स्थित सोनाडीह सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का वेतन समझौता संपन्न

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.