Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर में बैटरी और इन्वर्टर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर निवासी वीरन रजवार के घर में देर रात करीब 3 बजे अचानक बैटरी और इन्वर्टर में आग लग गई। गर्मी के कारण बैटरी ब्लास्ट होने की बात सामने आ रही है। धमाके के बाद आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

    गृहस्वामी के पुत्र ने बताया कि रात में बिजली कटने के बाद उनकी नींद खुली। जब वे उठे तो सामने वाले कमरे से धुआं निकलता देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं उनकी छोटी बहन ने भुरकुंडा ओपी, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद इलाके की बिजली काटी गई।

    स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग को काफी हद तक बुझा लिया गया था। हालांकि तब तक घर में रखे जरूरी दस्तावेज, कपड़े, लैपटॉप, अलमारी समेत कई सामान जल चुके थे।

    बताया जा रहा है कि आग में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

    गनीमत रही कि जिस कमरे में आग लगी, उसी कमरे में बिरन रजवार की पुत्री निधि रजवार सोने वाली थीं। जो पदमा में प्रखंड विकास पदाधिकारी है लेकिन अत्यधिक गर्मी के कारण उन्होंने दूसरे कमरे में सोने का फैसला किया। यदि वे उसी कमरे में सो रही होतीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।
    Next Article पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    Related Posts

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.