Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बकरीद पर्व में सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी,विद्वेष फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बकरीद पर्व में सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी,विद्वेष फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बकरीद पर्व में सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी,विद्वेष फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: ईद उल जोहा बकरीद के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था संधारण संबंधित उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश में कहा गया है कि प्राप्त सूचनानुसार इस वर्ष ईद-उल-जोहा बकरीद का त्यौहार 7 जून ,शनिवार को मनाया जायेगा। ईद-उल-जोहा बकरीद के दिन मुस्लिम धर्मावलम्बी मस्जिदों एवं शहर के जामा मस्जिदों सहित अन्य छोटे-बड़े मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा होते हैं। भीड़ अधिक होने पर मस्जिद के सामने सड़क पर भी नमाज अदा किया जाता है, जिससे आवागमन बाधित होने की संभावना रहती है। ईद-उल-जोहा बकरीद के नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय द्वारा लगातार तीन दिनों तक बकरें आदि की कुर्बानी दी जाती है।ईद-उल-जोहा बकरीद पर्व में विभिन्न मु‌द्दों को लेकर तनाव अशांति एवं विधि-व्यवस्था भंग होने की संभावना रहती है। जिसमें जानवरों के कुर्बानी का हिन्दू समुदाय द्वारा कड़ा विरोध किये जाने के कारण, विवादास्पद स्थल पर नमाज अदा किये जाने को लेकर, धार्मिक स्थल पर माँस का टुकड़ा फेंक दिये जाने पर, गलत अफवाह फैलाने पर, नमाज स्थल पर सुअर के प्रवेश अथवा उसकी आशंका पर एवं गलत अफवाह फैलाने, मुस्लिम सम्प्रदाय के दो पक्षों के बीच नमाज पढ़ने को लेकर, मंदिर-मस्जिद नजदीक रहने पर तथा नमाज के दौरान मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने के प्रश्न पर तत्काल साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा अन्य दलों के द्वारा विरोध की भी संभावना बनी रहती है। इसके अलावा भी अन्य घटनाओं आदि को अंजाम देकर भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास पूर्व में किया गया है। उक्त अवसर पर आपसी विवाद तनाव की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए इस दौरान सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील/अतिसंवेदनशील स्थानों/क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को स्वरोजगार से जोड़ें :उपायुक्त
    Next Article एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा ने किया पौधरोपण

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.