Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह एईआरओ परवीन कुमार ने की। दो चरणों में आयोजित बैठक में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-2 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीओ ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सभी बीएलए-2 सहयोग करें और पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा त्रुटियों के सुधार में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना है। सभी बूथों पर मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने पर जोर दिया गया। सीओ ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी 30 जून 2026 से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि एसआईआर के तहत वर्तमान मतदाताओं का 2003 के मतदाता सूची से मिलान किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से एनुमरेशन फॉर्म भरवाए जाएंगे। बताया गया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मतदाताओं से संपर्क करेंगे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि वे अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित
    Next Article सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    Related Posts

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    October 1, 2026

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    October 1, 2026

    चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपये तक बढ़े दाम

    734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटे गिरफ्तार जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में ED की एक साथ छापेमारी | पिता-पुत्र को रांची ले गई टीम

    विश्व शाकाहार दिवस (1 अक्टूबर 2026) पर विशेषः

    होटल के फायर लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, फायर ब्रिगेड के दो अधिकारी एसीबी के जाल में

    ठाणे में शिवसेना नेता की दफ्तर में घुसकर हत्या, गोलियों के बाद धारदार हथियार से हमला

    बिहार के पते पर विदेशी पासपोर्ट, कठघरे में सत्यापन व्यवस्था

    उज्जैन हिंसा: एआई-निर्मित वीडियो ने भड़काई सांप्रदायिक तनाव की आग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.