Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसडीपीओ मनोज महतो की अध्यक्षता में नाला थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    एसडीपीओ मनोज महतो की अध्यक्षता में नाला थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसडीपीओ मनोज महतो की अध्यक्षता में नाला थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    राष्ट्र संवाद सं

    नाला थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने की। उन्होंने लोगों से बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

    *सोशल मीडिया पर विशेष नजर*

    एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ पोस्ट से बचने की सलाह दी गई। पुलिस की सोशल मीडिया टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

    *असामाजिक तत्वों से सतर्क रहें*

    एसडीपीओ ने कहा कि त्योहार में असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहना जरूरी है। अफवाह या भ्रामक सूचना से सावधान रहें। प्रशासन हर स्तर पर पूरी तरह मुस्तैद है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।

    *किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर तुरंत पुलिस और प्रखंड प्रशासन को सूचना दें*

    एसडीपीओ ने कहा कि बकरीद के मौके पर किसी भी तरह के उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सरकार के निर्देशानुसार प्रतिबंधित पशुओं की बलि देने पर पाबंदी है। सभी इसका पालन करेंगे। संवेदनशील स्थानों की पहचान पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती होगी।

    *बैठक में मौजूद रहे*

    बैठक में अंचलाधिकारी मो० क्यूम अंसारी, पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, एसआई सुरेश दुबे, हेमकांत ठाकुर, अलित सागर केरकेट्टा, एएसआई राजू माहली, उप प्रमुख समर माजी, पंसस गुलशन अली, सलीम जहांगीर, शेख मुस्ताक, सुनील राय, जनार्दन भंडारी, शिवशंकर सिंह, असगर अली, साजिद अंसारी, मंजीत पातर आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात
    Next Article राष्ट्रीय जनता दल जामताड़ा के विभिन्न प्रखंड के नवनियुक्त पदाधिकारी

    Related Posts

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    May 25, 2026

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    May 25, 2026

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.