Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जमशेदपुर के सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आयोजित रामकृष्णा क्रिकेट लीग- सीजन 6 का शानदार एवं रोमांचक समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क का परिचय दिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और नेल-बाइटिंग रहा, जिसमें रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लांट-6 को 4 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन एवं दर्शकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को खेलमय बना दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र लोधी उपस्थित थे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह एवं रवि राजहंस भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट का आयोजन रामकृष्णा फाउंडेशन के अंतर्गत रामकृष्णा क्रिकेट कमेटी द्वारा किया गया था। आयोजन समिति का नेतृत्व नवीन सिन्हा ने किया। इसके सफल आयोजन में समिति के राकेश सिंह, चितरंजन सिंह, रजनीश कुमार, ललन, आदित्य प्रकाश, सत्यप्रकाश गुप्ता, बासुकी नाथ झा, मनीष सिंह, ललन सिंह, विशाल एवं अंकुर गुंजन समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

    आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों को बधाई दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार
    Next Article यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.