मधुआबेड़ा गाँव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखण्ड अतंर्गत मधुआबेड़ा गाँव में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, जल सहिया, महिलाओं ने भाग लिये।इस अवसर पर अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, नौकासन, वक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन जैसे विभिन्न प्राणायाम और योग आसनों का योगाभ्यास किया । इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका ने 11वीं योग दिवस की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग का मुख्य उद्देश्य है- आत्मा एवं परमात्मा का एकाकार करना।योग कर इंसान स्वस्थ शरीर ही नहीं, स्वस्थ मन का भी निर्माण कर सकता है। मौके पर उपस्थित…
Author: Nizam Khan
शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बिना रजिस्ट्रेशन, बिना इंश्योरेंस ,बिना फिटनेस सर्टिफिकेट की दौर रही है वाहन देश के कर्णधारों की जान खतरे में शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त, डीटीओ, यूसीआईएल सीएमडी और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी कर संचालन किया जा रहा है। स्कूल की गाड़ियां बिना रजिस्ट्रेशन, बिना इंश्योरेंस और बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के चल रही हैं। इससे बच्चों की जान खतरे में है। स्कूल अधिनियम के तहत भी इसका संचालन नहीं हो रहा है। इसको लेकर जादूगोड़ा के ग्रामीणों ने भाजपा नेता और जिला महामंत्री रोहित…
करोड़ों रुपए की लागत से बना मॉडल एकलव्य आवासीय विद्यालय, विधानसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: 23 जून सोमवार को करोड़ों की लागत से भव्य नवनिर्मित *मॉडल एकलव्य आवासीय विद्यालय फतेहपुर* का शुभ उद्घाटन रबीन्द्रनाथ महतो अध्यक्ष झारखंड विधानसभा के कर कमलों द्वारा सुसंपन्न किया जाएगा l इस विद्यालय का चालू हो जाने से पूरे नाला विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति समुदाय के निर्धन छात्र – छात्रों के लिए वरदान साबित होने के साथ- साथ बच्चों का उज्जवल भविष्य बनेंगे l इस विद्यालय में कक्षा VI से XII तक के अनुसूचित जनजाति (एसटी) बच्चों…
भवन निर्माण के पदाधिकारी के खिलाफ संवेदको में आक्रोश* राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर…भवन निर्माण विभाग में निविदा का पेपर नहीं दिये जाने से संवेदक हुए आक्रोशित संवेदको ने कहा की पदाधिकारीयों के मिली भगत से कुछ चहते संवेदको को पेपर दिया गया।…इस मामले को लेकर हमलोग डीसी और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।* संवेदको का कहना हैं की भवन निर्माण विभाग में निविदा पेपर का आज विक्री होना था। बहुत सारे संवेदक को नहीं दिया गया, कुछ चहते संवेदक को पेपर दिया गया हैं संवेदक ने यह भी आरोप लगाया की पदाधिकारी कहते हैं की पहले एडवांस में काम कर लिया…
जामताड़ा। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हुसैनाबाद के राजद विधायक श्री संजय सिंह यादव के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने पर जामताड़ा के राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दिया। आज गुरुवार को रांची प्रदेश कार्यालय में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी श्री गिरधारी गोप ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रमाण पत्र सोपा। मौके पर संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष देवघर विधायक सुरेश पासवान, राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव सहित राजद के कई प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी जिलों के जिला अध्यक्ष मौजूद थे।
उपायुक्त की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा एवं उच्च न्यायालय, झारखण्ड राँची द्वारा अपराधिक वादों में पारित दोषमुक्ति आदेश या दोषसिद्ध आदेश मामले की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में माननीय व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा द्वारा अपराधिक वादों में पारित दोषमुक्ति आदेश या दोषसिद्ध आदेश मामले की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने माननीय व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा में लंबित वादों की भी समीक्षा किया। उपायुक्त ने उपस्थित लोक अभियोजक को क्रिमिनल मामलों में सरकार का पक्ष…
पेयजल की समस्या को उपायुक्त के निर्देश पर काधाड़ आदिवासी बहुल टोला में 48 घंटे के अंदर चापाकल बोरिंग कार्य पूर्ण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) द्वारा जिले के सदर जामताड़ा प्रखंड के चालना पंचायत के भंडारा गांव अंतर्गत काधाड़ आदिवासी बहुल टोला में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त के निर्देश पर उक्त टोले में 48 घंटे के अंदर चापाकल बोरिंग करवा दिया गया है। साथ ही उपायुक्त द्वारा उक्त टोले का सर्वे का निर्देश वरीय अधिकारी को दिया गया…
जनता दरबार के आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ लोगों की समस्याओं को सुनना है बल्कि उन्हें सरकार की जनकल्याणकार योजनाओं से भी आच्छादित करना है – उपायुक्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया। _*विभिन्न समस्याओं को लेकर आमजनों ने उपायुक्त से लगाई गुहार*_ आयोजित जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त से गुहार लगाई। इस दौरान अबुआ आवास, नियुक्ति पत्र, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, स्पॉन्सरशिप योजना, वन भूमि से अवैध…
राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने उद्योग एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से की सौहार्द्रपूर्ण मुलाक़ात राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने झारखंड सरकार के उद्योग एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से शिष्टाचार मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही, बल्कि ज़िले में उद्योगों के विकास, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई। बैठक के दौरान दिनेश यादव ने जामताड़ा जिले की ज़मीनी हकीकत और युवाओं की अपेक्षाओं को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अगर ज़िला…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिसेफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इस रोग से प्रभावित युवक- युवतियों से किया सीधा संवाद, कहा-सिकल सेल पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास_* ================== ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- सभी के सामूहिक प्रयासों से ही इस बीमारी का उन्मूलन संभव_* ================= ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों का हेल्थ प्रोफाइल हो रहा तैयार, ताकि विभिन्न बीमारियों से संक्रमित लोगों की पहचान कर उनका समुचित इलाज हो सके_* ================= ● *_सिकल…
