जामताड़ा के कुंडहित में रात के अंधेरे में वनों की अंधाधुंध कटाई,कार्रवाई कब? कुंडहित रेंजर मैनेजर मिर्धा ने मामले का किया खुलासा निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: सोमवार को लगभग रात 9 बजे जामताड़ा जिला के कुंडहित थाना अंतर्गत कोलाजोड़ा मोड़ के समीप रात के अंधेरे में जंगलों को चोरों द्वारा साफ किया जा रहा था इस बात की सूचना गुप्त रूप से राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान को सूत्र ने दिया ।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार जब रात में राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान अपने टीम के साथ कोलाजोड़ा मोड़ के समीप पहुंचा तो पहुंचने पर…
Author: Nizam Khan
जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से लगाई गुहार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया। _*विभिन्न समस्याओं को लेकर आमजनों ने उपायुक्त से लगाई गुहार*_ आयोजित जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त से गुहार लगाई। जनता दरबार में अबुआ आवास, समाज कल्याण, भूमि विवाद, शिक्षा, आपूर्ति, पेंशन, मईया सम्मान योजना, सड़क, आंगनबाड़ी का आधारभूत संरचना, मनरेगा नियुक्ति, डाकघर, अतिक्रमण, साफ सफाई आदि…
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज डीएमएफटी/सीएसआर की आहूत बैठक संपन्न सीएसआर/डीएमएफटी से संचालित योजनाओं/कार्यों के अद्यतन स्थिति/प्रगति की हुई समीक्षा*_ आज दिनांक 16.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति एवं सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। *_पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन की हुई समीक्षा_* बैठक में उपायुक्त के द्वारा जामताड़ा जिला में डी0एम0एफ0टी0 मद से संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते…
समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को किया सम्मानित; उज्ज्वल भविष्य हेतु दी शुभकामनाएं आज दिनांक 16.06.2025 को समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2025 में जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वार्षिक माध्यमिक के 05 एवं इंटरमीडिएट के तीनों संकाय के 09 छात्र छात्राओं को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त…
समिति के संयोजक मथुरा महतो ने समिति शाखा को किया निर्देशित राष्ट्र संवाद सं रांची: बजट सत्र 2025 के दौरान सदस्य चंद्रदेव महतो एवं सदस्य अरूप चटर्जी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की सूचना पर ,धनबाद जिला के बलियापुर अंचल के सुरूंगा एवं झरिया के भौरा में BCCL क्षेत्र 10 एवं ए०टी० देवप्रभा कंपनी द्वारा ज़बरन ओ० बी० डम्प किए जाने से संबंधित मामले पर सत्र के दौरान गठित “विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण)” की विभागीय बैठक आज समिति कक्ष में आयोजित हुई। समिति ने मामले से संबंधित विभिन्न विषयों पर विमर्श किया जाना था , परंतु विभागों के वरीय पदाधिकारियों के…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने सदर प्रखंड के जोरभिट्ठा गांव में पीएम जनमन एवं धरती आबा ग्राम जनजातीय उत्कृष्ट अभियान के तहत आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण आज दिनांक 16.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) द्वारा जिले के सदर जामताड़ा प्रखंड के सहरपुरा पंचायत के जोरभिट्ठा गांव में पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित अवेयरनेस एवं बेनिफिट सैचुरेशन शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया एवं अधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक एवं उचित…
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद के निर्देश के अलोक में जामताड़ा जिला अंतर्गत 08-नाला एवं 09-जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अंचल फतेहपुर एवं नारायणपुर में दिनांक 16.06.2025 के संबंद्ध बी०एल०ओ०, बी०एल०ओ० सुपरवाईजर, अमिन, आवास समन्वयक को प्रत्येक मतदानकेंद्र का Geo-Fencing एवं CO-ordinater अंकित करते हुए नजरी नक्शा तैयार करने सम्बन्धी विषय पर आयोजित प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में उप निर्वाचन पदाधिकारी, जामताड़ा श्री विजय कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार द्वरा विस्तृत जानकारी दी गई।* *इस प्रकार दिनांक 17.06.2025 को अंचल-कुंडहित एवं करमाटाड-विद्यासागर, दिनांक 18.06.2025 को अंचल-नाला एवं जामताड़ा में प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला निर्धारित है।
उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में मादक पदार्थो की तस्करी एवं दुरूपयोग आदि को रोकने से संबंधित जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक आहूत नशे के विरुद्ध हॉट स्पॉट स्थलों को करें चिन्हित; बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं स्कूलों/कॉलेजों में स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्देश*_ स्थानीय भाषा में लोगों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति करें जागरूक*_ आज दिनांक 16.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मादक पदार्थो की तस्करी एवं दुरूपयोग आदि को रोकने से संबंधित जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक आहूत किया गया। *_स्कूलों कॉलेजों के 200 मीटर की परिधि…
मिहिजाम में भाजपा की संकल्प सभा: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश, नए कार्यकर्ताओं का स्वागत मिहिजाम (जामताड़ा)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मिहिजाम नगर में “विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” विषय पर आधारित एक भव्य संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय एक निजी मैरिज हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और महिला-पुरुष समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुआ, जिसने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हरिमोहन…
हथियार के साथ चार लुटेरों को जामताड़ा पुलिस ने दबोचा हथियार के बल पर लूट की घटनाओं का अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल ,नगदी सहित चार पहिया वाहन बरामद जामताड़ा पुलिस ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक को लूटने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा आज जामताड़ा एसएसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता कर किया । उन्होंने बताया कि सीएसपी संचालक से रुपया को लूटने वाला चार आरोपी सहित नगदी करीब 74हजार ,हथियार एवं एक चार पहिया वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरों में से रियाजुद्दीन…
