Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिहिजाम में भाजपा की संकल्प सभा: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश, नए कार्यकर्ताओं का स्वागत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मिहिजाम में भाजपा की संकल्प सभा: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश, नए कार्यकर्ताओं का स्वागत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिहिजाम में भाजपा की संकल्प सभा: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश, नए कार्यकर्ताओं का स्वागत

    मिहिजाम (जामताड़ा)।
    भारतीय जनता पार्टी की ओर से मिहिजाम नगर में “विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” विषय पर आधारित एक भव्य संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय एक निजी मैरिज हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और महिला-पुरुष समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    सभा का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुआ, जिसने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हरिमोहन मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश ने इन वर्षों में अद्वितीय प्रगति की है—चाहे वह डिजिटल इंडिया हो, आत्मनिर्भरता का अभियान, गरीबों के लिए योजनाएं, महिलाओं का सशक्तिकरण या सामाजिक समावेशन।

    इस सभा का संयोजन मिहिजाम भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश महतो ने किया, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी अजीत पासवान ने बखूबी निभाई।
    कार्यक्रम में कमल गुप्ता, मनीष दुबे, सुरेश राय, प्रकाश रजक, ऋषभ तिवारी, शैलेन्द्र यादव और काजू शर्मा जैसे कई स्थानीय नेता मंच पर मौजूद रहे।

    अपने संबोधन में हरिमोहन मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की प्रतिबद्ध भावना है। उन्होंने अपील की कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार करें और संगठन को हर बूथ पर मजबूत बनाएं।

    सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहने की शपथ ली और भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने के संकल्प को दोहराया।

    कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा उन दर्जनों नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत, जिन्हें हरिमोहन मिश्रा ने माला पहनाकर सम्मानित किया। अंत में काजू शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। सभा में देशभक्ति गीतों और जोशीले नारों से पूरे माहौल में ऊर्जा का संचार होता रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनजीटी के आदेशों की खुली अवहेलना
    Next Article एनजीटी के आदेशों की खुली अवहेलना

    Related Posts

    जमशेदपुर। नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

    May 21, 2026

    झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    May 21, 2026

    जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर। नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

    झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    पतरातू में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल उजागर, 10.19 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    नीट पेपर लीक मामले पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    पारडीह में दुकान की छत काटकर चोरी, 85 हजार नकद समेत सामान ले उड़े चोर

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व० दुर्गा सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.