समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को किया सम्मानित; उज्ज्वल भविष्य हेतु दी शुभकामनाएं
आज दिनांक 16.06.2025 को समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2025 में जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वार्षिक माध्यमिक के 05 एवं इंटरमीडिएट के तीनों संकाय के 09 छात्र छात्राओं को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के गुण को बरकरार रखना है, आप लोग आगे और भी अच्छा करें, जिस क्षेत्र में आपकी रुचि हो, उस क्षेत्र में जमकर प्रयास करें, सही मार्गदर्शन से अगर मेहनत करेंगे तो अच्छा करेंगे। आप डॉक्टर बन सकते हैं, आईएएस, आईपीएस के अलावा अन्य प्रतिष्ठित पदों पर जा सकते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर कोई परेशानी एवं समस्या हो तो सीधे हमसे आकर मिलें। उन्होंने आगे कहा को सभी क्षेत्रों में शिक्षा का महत्वपूर्ण रोल रहा है। किताबों का अध्ययन करते रहें, अगर आपके हाथों में किताबें हैं तो आप किसी से पीछे नहीं हैं। आप इससे कितना ज्ञान अर्जित करते हैं यह आपके ऊपर निर्भर करता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि मार्क्स के आधार पर तर्क नहीं करना चाहिए ज्ञान महत्वपूर्ण होता है, इसलिए ज्ञान वृद्धि पर जोर दें, जो भी पढ़ाया जाता है उसको गहनता से समझें, ताकि जीवन में आप नई ऊंचाईयों को प्राप्त कर सकें।
_*इन्हें किया गया सम्मानित*_
आयोजित कार्यक्रम के दौरान वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 में आरके+2 उच्च विद्यालय नाला के हर्ष कुमार डोकानिया एवं एसएस विद्या मंदिर फतेहपुर के न्यूटन कुमार मंडल को प्रथम स्थान (97 प्रतिशत), प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइ स्कूल, मिहिजाम की छात्रा आयशा प्रवीण (96 प्रतिशत) को द्वितीय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय नातुलतला की छात्रा दिशा मंडल (95.80 प्रतिशत) एवं एस विद्या मंदिर करमाटांड़ की छात्रा गुंजन कुमारी (95.80 प्रतिशत) के तृतीय स्थान पर रहने पर उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा इंटरमीडिएट (कला) परीक्षा 2025 में गवर्नमेंट +2 उच्च विद्यालय जामताड़ा की छात्रा काजल कुमारी (91.20 प्रतिशत) को प्रथम, आर के सिंहवाहिनी +2 विद्यालय कुंडहित की छात्रा पायल झा (90.60 प्रतिशत) को द्वितीय एवं इसी विद्यालय के कल्याण मरांडी (90 प्रतिशत) को तृतीय स्थान में रहने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट (विज्ञान) में गवर्मेंट +2 उच्च विद्यालय मिहिजाम के छात्र ओम बरनवाल (93.40 प्रतिशत) के प्रथम, आरके +2 उच्च विद्यालय नाला की छात्रा प्रिया रॉय (91.60 प्रतिशत) को द्वितीय एवं गवर्नमेंट +2 उच्च विद्यालय की छात्रा प्रियंका कुमारी (91 प्रतिशत) को तृतीय स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा इंटरमीडिएट (वाणिज्य) परीक्षा 2025 में गवर्मेंट +2 उच्च विद्यालय मिहिजाम के छात्र हसन शेख (95 प्रतिशत) को प्रथम, इसी विद्यालय के पियूष कुमार (94.80 प्रतिशत) को द्वितीय एवं इसी विद्यालय के सौरभ कुमार (94.80 प्रतिशत) के तृतीय स्थान पर रहने पर उपायुक्त के द्वारा सम्मानित किया गया।
*_इस मौके पर_* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

