समिति के संयोजक मथुरा महतो ने समिति शाखा को किया निर्देशित
राष्ट्र संवाद सं
रांची: बजट सत्र 2025 के दौरान सदस्य चंद्रदेव महतो एवं सदस्य अरूप चटर्जी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की सूचना पर ,धनबाद जिला के बलियापुर अंचल के सुरूंगा एवं झरिया के भौरा में BCCL क्षेत्र 10 एवं ए०टी०
देवप्रभा कंपनी द्वारा ज़बरन ओ० बी० डम्प किए जाने से संबंधित मामले पर सत्र के दौरान गठित “विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण)” की विभागीय बैठक आज समिति कक्ष में आयोजित हुई।
समिति ने मामले से संबंधित विभिन्न विषयों पर विमर्श किया जाना था , परंतु विभागों के वरीय पदाधिकारियों के बैठक
में नहीं आने के कारण बैठक नहीं हो पायी। समिति के संयोजक मथुरा महतो ने समिति शाखा को निर्देशित किया है कि बैठक में सचिव स्तर के पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने की सूचना अध्यक्ष झारखण्ड विधान सभा सहित मुख्य सचिव झारखंड सरकार को दे दी जाए।
विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की बैठक में विशेष समिति के संयोजक श्री मथुरा प्रसाद महतो, माननीय सदस्य श्री अरूप चटर्जी, माननीय सदस्य श्री राज सिन्हा ,माननीय सदस्य श्री उमाकांत रजक एंव माननीय सदस्य श्री चंद्रदेव महतो के साथ-साथ श्री रंजीत कुमार संयुक्त सचिव, श्री अनूप लाल ,उप सचिव झारखंड विधानसभा उपस्थित रहे ।

