जामताड़ा के कुंडहित में रात के अंधेरे में वनों की अंधाधुंध कटाई,कार्रवाई कब?
कुंडहित रेंजर मैनेजर मिर्धा ने मामले का किया खुलासा
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: सोमवार को लगभग रात 9 बजे जामताड़ा जिला के कुंडहित थाना अंतर्गत कोलाजोड़ा मोड़ के समीप रात के अंधेरे में जंगलों को चोरों द्वारा साफ किया जा रहा था इस बात की सूचना गुप्त रूप से राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान को सूत्र ने दिया ।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार जब रात में राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान अपने टीम के साथ कोलाजोड़ा मोड़ के समीप पहुंचा तो पहुंचने पर वनों की कटाई करने वाले चोर मौके से ही फरार हो गए ।वहां पर मौजूद दो बैलगाड़ी में लकड़ी लदा हुआ था जिसका वीडियो भी राष्ट्र संवाद ने बनाया और सोशल मीडिया में वायरल किया। इस बात की जानकारी देने के लिए कई बार कुंडहित रेंज के रेंजर मेनेजर मिर्धा तथा जिले के डीएफओ से संपर्क करने का कोशिश किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया ।वही सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लकड़ी का काला कारोबार चल रहा है ।ऐसे में स्थानीय प्रशासन को इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या ऐसे अवैध मामले पर अंकुश लगता है ?क्या ऐसे मामले की जांच होती है और जांच में दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई होती है? वहीं मंगलवार को समाचार लिखे जाने के दौरान राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान ने पुनः कुंडहित रेंजर मैनेजर मिर्धा से संपर्क किया तो रेंजर ने बताया कि मामले की जांच की गई तो पता चला कि वहां जमाबंदी जमीन पर पेड़ की कटाई हुई है।कहा किसी भी हाल में प्रखंड क्षेत्र में वनों की कटाई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।लकड़ी के अवैध कारोबार को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।इसके लिए लगातार गस्ती भी किया जा रहा है जो भी दोषी पाए जाएंगे ऐसे मामले में उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

