आक्रोश: अपराधियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा चरणबद्ध आंदोलन
राlष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा सनहा पूरब ने प्रखंड मुख्यालय में किया एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन अध्यक्षता सौरभ कुमार सिंह भाकपा सनहा पूर्व
साहेबपुरकमाल: अगर सुशासन की सरकार की पुलिस के काले कारनामों को देखना हो, तो सनहा पूरब पंचायत के पीड़ित रामजपु कुमार के साथ हुई पुलिसिया अन्याय से बेहतर कोई और उदाहरण नहीं हो सकता है। आदतन अपराधी उमेश झा और अनिल झा ने पीड़ित को बाइक से जानबूझ कर धक्का मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जब पीड़ित न्याय की गुहार लगाने साहेबपुरकमाल थाना पहुंचा, तो थानाध्यक्ष ने अपराधियों के प्रभाव में आकर न केवल आवेदन लेने से इंकार कर दिया बल्कि आवेदन को बदलकर देने की बात कही। जिसकी पुष्टि थाना कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच से की जा सकती है। उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव सह पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा सनहा पूरब के द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 7 जून को अपराधियों के द्वारा पीड़ित के ऊपर जानलेवा हमला किया जाता है और न्याय की गुहार लगाने के बाद उसे थाना के पदाधिकारियों के द्वारा बैरंग लौटा दिया जाता है। जब बीडीओ को इसके विरोध में भूख हड़ताल करने हेतु आवेदन दिया जाता है तो आनन फानन में 12 जून को प्राथमिकी दर्ज करने की खानापूर्ति की जाती है। पुलिस की लापरवाही और अपराधियों को संरक्षण देने की प्रवृति का नतीजा यह है कि अपराधी खुलेआम घूम रहा है, पीड़ित को धमकी दे रहा है लेकिन पुलिस आज तक हाथ पर हाथ धर कर बैठी हुई है। पूर्व प्रमुख श्री कुमार ने आक्रोशित लहजे में कहा कि जब से इस थाना प्रभारी का पदस्थापन हुआ है, उस दिन से अपराधियों के द्वारा लगातार हत्या जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों को अब ऐसा लगने लगा है कि थाना क्षेत्र में पुलिसिया इकबाल खत्म हो चुका है। भ्रष्ट थानाध्यक्ष ने थाना को सिर्फ वसूली का अड्डा बनाकर रख दिया है। इस थाने में एफआईआर के लिए भी रकम फिक्स कर दी गई है।
सहायक जिला सचिव सौरभ नौजवान संघ बेगूसराय और ने मांग किया कि आवेदन देने की तिथि के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर अविलंब कार्रवाई की जाए, अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन लगातार जारी रहेगा। शाखा मंत्री मनोज कुमार पासवान ने मांग किया कि अविलंब दोषियों की गिरफ्तारी किया जाए और अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
सरफराज आलम प्रभाकर कुमार सिंह राजेश कुमार सुमन रामप्रवेश महतो के द्वारा मांग किया गया कि पीड़ित परिवार को ₹50000 आर्थिक मुआवजा दिया जाए
मौके पर राजेश कुमार शाह गोपाल पटेल गोपाल पोद्दार रतन कुमार पासवान अशोक कुमार सिंह मुखिया शिवाजी सिंह पूर्व उप प्रमुख बोधन महतो जयप्रकाश चौरसिया सुरेश चौरसिया इंदु देवी चंद्रकला देवी रंजू देवी संगीता देवी प्रियंका देवी सुनीता देवी राखी देवी आदि उपस्थित थे।

