पेयजल की समस्या को उपायुक्त के निर्देश पर काधाड़ आदिवासी बहुल टोला में 48 घंटे के अंदर चापाकल बोरिंग कार्य पूर्ण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) द्वारा जिले के सदर जामताड़ा प्रखंड के चालना पंचायत के भंडारा गांव अंतर्गत काधाड़ आदिवासी बहुल टोला में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त के निर्देश पर उक्त टोले में 48 घंटे के अंदर चापाकल बोरिंग करवा दिया गया है। साथ ही उपायुक्त द्वारा उक्त टोले का सर्वे का निर्देश वरीय अधिकारी को दिया गया है।
इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि उक्त टोले में रहने वाले लोगों का सर्वे का निर्देश दिया गया है। सर्वे कर उक्त गांव एवं टोले में सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए रोडमैप तैयार कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उक्त टोले के सभी वंचित परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा, साथ ही योग्य एवं अहर्तधारी लाभुकों को योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

