Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता दरबार के आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ लोगों की समस्याओं को सुनना है बल्कि उन्हें सरकार की जनकल्याणकार योजनाओं से भी आच्छादित करना है – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जनता दरबार के आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ लोगों की समस्याओं को सुनना है बल्कि उन्हें सरकार की जनकल्याणकार योजनाओं से भी आच्छादित करना है – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता दरबार के आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ लोगों की समस्याओं को सुनना है बल्कि उन्हें सरकार की जनकल्याणकार योजनाओं से भी आच्छादित करना है – उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया।

    _*विभिन्न समस्याओं को लेकर आमजनों ने उपायुक्त से लगाई गुहार*_

    आयोजित जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त से गुहार लगाई। इस दौरान अबुआ आवास, नियुक्ति पत्र, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, स्पॉन्सरशिप योजना, वन भूमि से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई, मनरेगा योजना से बिना कार्य कराए राशि की अवैध निकासी, मिहिजाम नगर परिषद के मामले, भू अर्जन संबंधित रैयत का मुआवजा भुगतान,पीएम आवास, डीवीसी विस्थापितों के द्वारा विभिन्न मांग सहित अन्य शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी एवं शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

    _*स्पॉन्सरशिप योजना का दें लाभ*_

    जनता दरबार में नारायणपुर से आई एक फरियादी ने पीएम आवास को लेकर अपने आवेदन दिए, जिस पर जांचोपरांत कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उपायुक्त ने उक्त महिला से पेंशन की जानकारी ली, महिला ने बताया कि पेंशन मिलता है लेकिन 4 5 महीना से नहीं मिला है। उपायुक्त द्वारा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने में नियमित रूप से पेंशन भुगतान का निर्देश दिया। वहीं एक महिला के द्वारा बताया गया कि स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, कार्यालय में लंबित है। उपायुक्त ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं काशीटांड निवासी एक फरियादी ने भू अर्जन विभाग से मुआवजा भुगतान नहीं होने की शिकायत की, जिस पर उपायुक्त द्वारा भुगतान हेतु आश्वासन दिया गया। इसके अलावा जनता दरबार में दामोदर वैली वस्तुहारा संघर्ष समिति के द्वारा डीवीसी विस्थापितों के विभिन्न मांगों को रखा गया जिस पर उपायुक्त ने समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र के एक फरियादी ने उपायुक्त को बताया कि पीएम आवास शहरी का उसे 1 किस्त मिला है एवं लम्बे समय से दूसरी किस्त नहीं मिल रही है, जिससे उनका आवास निर्माण बाधित है, जिस पर उपायुक्त ने तुरंत दूरभाष पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा को निर्देशित कर जल्द से जल्द टेक्निकल प्रॉब्लम दूर करते हुए जल्द से जल्द दूसरे किस्त के भुगतान का निर्देश दिया।

    नाला प्रखंड के एक फरियादी ने बताया कि मनरेगा के तहत बना कूप निर्माण के राशि की अवैध निकासी कर ली गई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जांच करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। वहीं फतेहपुर के एक फरियादी ने वन भूमि से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई को लेकर उपायुक्त से इस पर रोक लगाने का अनुरोध किया, उपायुक्त ने संबन्धित अधिकारी को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त फतेहपुर के ही पहाड़गोड़ा की रहने वाली एक फरियादी ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका के पद उसका विगत वर्ष दिसंबर 2024 में आमसभा के जरिए उसका चयन किया गया था किंतु अब तक उसे नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका है, उपायुक्त द्वारा मामले पर संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

    _*चौकीदार नियुक्ति का मामला माननीय न्यायालय में, प्राप्त दिशा निर्देश पर होगी कार्रवाई*_

    वहीं चौकीदार नियुक्ति के औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों ने उपायुक्त से नियुक्ति पत्र देने का अनुरोध किया। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है, निर्देश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, आप लोग संयम रखें।

    _*विभिन्न समस्याओं को लेकर दिए गए जरूरी दिशा निर्देश*_

    इसके अलावा भूमि विवाद, जमीन अतिक्रमण सहित अन्य को लेकर उपायुक्त को आवेदन दिया गया, जिस पर विस्तारपूर्वक सुनते हुए उपायुक्त द्वारा आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई करते हुए समुचित कार्रवाई कर प्रतिवेदन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं कई मामलों पर कारवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को बुलाकर समुचित कार्रवाई को निर्देशित किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा कई समस्याओं का *ऑन द स्पॉट* समाधान किया गया।

    _*प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को सुनी जाएगी लोगों की शिकायतें*_

    उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक तक जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, ताकि आमजन अपने समस्याओं एवं सुझावों को उपायुक्त के समक्ष रख सके एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ लोगों की समस्याओं को सुनकर उसे निष्पादित कर रहे हैं, बल्कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ भी रहे हैं।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादीशुदा महिला पर सऊदी में काम कर रहे आदित्यपुर के युवक को हनीट्रैप में फंसाकर गायब करने का लगा आरोप
    Next Article पेयजल की समस्या को उपायुक्त के निर्देश पर काधाड़ आदिवासी बहुल टोला में 48 घंटे के अंदर चापाकल बोरिंग कार्य पूर्ण

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.