करोड़ों रुपए की लागत से बना मॉडल एकलव्य आवासीय विद्यालय, विधानसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: 23 जून सोमवार को करोड़ों की लागत से भव्य नवनिर्मित *मॉडल एकलव्य आवासीय विद्यालय फतेहपुर* का शुभ उद्घाटन रबीन्द्रनाथ महतो अध्यक्ष झारखंड विधानसभा के कर कमलों द्वारा सुसंपन्न किया जाएगा l इस विद्यालय का चालू हो जाने से पूरे नाला विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति समुदाय के निर्धन छात्र – छात्रों के लिए वरदान साबित होने के साथ- साथ बच्चों का उज्जवल भविष्य बनेंगे l इस विद्यालय में कक्षा VI से XII तक के अनुसूचित जनजाति (एसटी) बच्चों को मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान की जाएगी तथा पढ़ने, रहने, भोजन, किताब- कॉपी एवं चिकित्सा छात्रों को निःशुल्क प्राप्त होगी l उद्घाटन का समय दिन 11 बजेl

