बैंगलोर आईएसएम के स्टूडेंट्स ने धुआँ कॉलोनी में नन्हें बच्चों संग बाँटे खुशियां जमशेदपुर निवासी और इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ऑफ एक्सीलेंस (बेंगलुरु) के विद्यार्थी रविवार को पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत स्थित धुआं कॉलोनी पहुंचे। कॉलेज के विद्यार्थियों ने गांव के बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनके साथ उनकी शिक्षा, रहन-सहन के बारे में जाना। शहरी संस्कृति व बड़े बड़े स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले ये विद्यार्थी गांव के बच्चों की स्थिति को देखकर काफी चिंतित थे। उन्होंने ऐसे गांव में समय समय आकर शिक्षा से जुड़े कार्य करने का संकल्प लिया। विदीत अग्रवाल, आशीष साहू, आदित्य सिंह और निरपेश…
Author: Nizam Khan
देश आज स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मना रहा है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वीर सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था ।ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग में उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए देशवासियों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन और “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ” का ओजस्वी नारा देकर देशवाशियों में…
जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित जन कल्याण समिति द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्य जन्म जयंती के शुभ अवसर पर माल्यार्पण किया गया |जन कल्याण समिति के अध्यक्ष बाबान नायक ने कहा कि आज लोगों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए| कहा कि नेताजी आज भी हमारे दिल में है| हमेशा लोगों के दिल में रहेंगे|
नेताजी सुभाष चंद्र बोस कमेटी जामताड़ा के तत्वधान में नेताजी जयंती समारोह का हुआ आयोजन जामताड़ा नगर स्थित सुभाष चौक में अवस्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदम कद प्रतिमा पे मुख्य अतिथि जामताड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किये। तदुपरांत नेताजी कमेटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. पी.के सरखेल ने झंडोत्तोलन किए । इस अवसर पर जामताड़ा के विभिन्न राजनीतिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने भाषण के माध्यम से नेता जी के जीवनी पर वक्तव्य को रखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहे की नेताजी…
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के भेलुवा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के शुभ अवसर पर प्रतिमा पर सेवानिवृत्त शिक्षक अनंत लाल मंडल ने माल्यार्पण किया | जन्मोत्सव काफी हर्षोल्लास व उत्साह पूर्वक मनाया गया |मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक अनंत लाल मंडल ने कहा आज लोगों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है| जन्मोत्सव के दौरान नौनिहालों में भी देखी गई काफी खुशी |मौके पर सपन कुमार राय ,मधुर मंडल ,निखिल माजी, विजयकुमार माजी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे| https://youtu.be/1U9WAgxiPAY
कोचिंग संस्थान खुलवाने के लिए कोचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल मिला आपदा प्रबंधन मंत्री से आज दिनांक 22 जनवरी2022 को कोचिंग एसोसियेसन ऑफ इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी (स्वास्थ्य विभाग सह आपदा प्रबंधन , झारखंड सरकार ) से मिला ।प्रतिनिधिमंडल में श्री विनय सिंह ( बिनय आईए एस अकैडमी), श्री सुजीत कुमार झा ( चाणक्य कैरियर अकादमी ), श्री श्रीमन नारायण त्रिगुण ( श्रीमान क्लासेस ) ने कोरोना काल में लगातार दो साल से बंद कोचिंग संस्थान की समस्याओं से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया। साथ ही सिंहभूम चैम्बर ओफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्री…
शनिवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गैसाड़ा शरीफ स्थित खानकाहे बोखारिया के हजरत सय्यद मौलाना सयफूल हुसैन बोखारी का विक्रमपुर स्थित रजा जामा मस्जिद के खानकाह पर आगमन हुआ| इसको लेकर विक्रमपुरवासी में काफी खुशी का माहौल है| आपको बता दें हजरत सय्यद मौलाना सयफुल हुसैन बोखारी के आगमन से विक्रमपुर ही नहीं विक्रमपुर ,बागडेहरी,नवडीहा, पांचकुड़ी ,कालीपाथर सहित आदि गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है| बताते चलें प्रत्येक वर्ष हजरत सय्यद मौलाना सयफूल हसन बोखारी का आगमन होता है|लोग हजूर को सलाम करते हैं और अपने जान व माल की हिफाजत…
जामताड़ा: आदिवासी महिला कृषक परिषद रांची के तत्वाधान में उद्यान विभाग से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन कुंडहित प्रखंड के इनायतपुर ग्राम तथा शंकरपुर गांव में किया गया| कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षण बीटीएम सुजीत कुमार एवं बीएयू रांची से आए हुए परमानंद महतो विशेष तौर पर किसानों को मशरूम की खेती एवं उद्यानिकी संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक बताया|बीटीएम सुजीत कुमार के द्वारा मशरूम की खेती से होने वाले फायदे एवं इसके प्रकार के बारे में बताया गया|वर्तमान में मशरूम की खेती महिला एवं पुरुष दोनों के लिए स्वरोजगार का अच्छा साधन है|जिसे किसान पार्ट टाइम या फुल टाइम कर सकते है|कम…
शराब की होम डिलीवरी पर भाजपा का तंज, कहा- दवा के जगह हेमंत सरकार झारखंडवासियों को दारू पिलाने पर आमादा। जमशेदपुर। झारखंड में शराब की होम डिलीवरी होगी। राज्य सरकार के उत्पाद विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राजस्व की बढ़ोतरी के लिए काम करना प्रारंभ कर दिया है। झारखंड सरकार के इस निर्णय पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा है। शुक्रवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने निर्णय पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड सरकार कोरोना के इस दौर में लोगों को दवा के स्थान…
*बिग ब्रेकिंग महिला ने लगाया अधिवक्ता अनिल तिवारी पर गंभीर आरोप* शुक्रवार को जमशेदपुर कोर्ट परिसर रणभूमि में तब्दील रहा. दरअसल मामला उस वक्त बिगड़ गया जब जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अनिल तिवारी ने पूजा कुमारी नाम की महिला को यह कहते हुए कोर्ट परिसर से बाहर खदेड़वा दिया, कि कोर्ट परिसर पार्क नहीं यहां उसका क्या काम. यहां तक कि अनिल तिवारी ने महिला को चरित्रहीन तक करार दे दिया. उसके बाद अनिल तिवारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूजा का स्कूटी भी जप्त करवा ली. उधर पूजा कोर्ट से बाहर निकाले जाने के बाद सचिव अनिल…
