किताडीह गोलीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत किताडीह ग्वालापट्टी में 5 अगस्त 2025 की शाम हुए गोलीकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घायल रवि यादव पर हमले के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को बताया कि 5 अगस्त की शाम करीब 5:38 से 6:00 बजे के बीच रवि यादव (पिता – कन्हैया यादव, निवासी – किताडीह ग्वालापट्टी) को…
Author: dhiraj Kumar
सांसद बिद्युत बरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपोलो अस्पताल में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का लिया हालचाल राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली :सांसद बिद्युत बरण महतो एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान दोनों नेताओं ने अस्पताल के चिकित्सकों से मुलाकात कर अद्यतन स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉक्टरों ने बताया कि मंत्री के उपचार में हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि उनकी सेहत में तेजी…
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेमरा में दी स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता नेमरा – पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेमरा पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं श्रीमती कल्पना सोरेन से मुलाकात की और स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
15 दिन के नवजात का सफल ऑपरेशन, अभिषेक चाइल्ड केयर ने दी नई जिंदगी जमशेदपुर में एक ऐसा ऑपरेशन हुआ जिसने न सिर्फ डॉक्टरों की मेहनत बल्कि इंसानियत और उम्मीद की नई मिसाल पेश की है। अभिषेक चाइल्ड केयर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने 15 दिन से भी कम उम्र के एक नवजात शिशु का जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली। जमशेदपुर के अभिषेक चाइल्ड केयर में डॉक्टरों ने 15 दिन से भी कम उम्र के एक नवजात का दुर्लभ और बेहद जोखिम भरा ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। बच्चे की तबीयत जन्म के कुछ दिनों बाद अचानक बिगड़ने लगी,…
जमशेदपुर: मानगो पुल पर युवक ने दी जान देने की कोशिश, राहगीरों की सूझबूझ से बची जान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में रविवार को “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय” वाली कहावत साकार हो गई। शहर के मानगो पुल पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता और हिम्मत ने उसकी जिंदगी बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पुल के किनारे पहुंचा और नदी में कूदने की कोशिश करने लगा। यह देख आसपास मौजूद स्थानीय राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाई। कुछ लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और सुरक्षित पुल के…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उनके 50 वे जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठअधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को उनके 50 वे जन्मदिन पर बधाई दिया है और उनके दीर्घायु जीवन की कामना किया है l
धातकीडीह में सुरेश मुखी स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, गगन FC विजेता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर स्वर्गीय० सुरेश मुखी की स्मृति में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मित्र मंडल क्लब धातकीडीह मुखी बस्ती के द्वारा किया गया था इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीम में भाग ली थी जिसमें मुझे मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर के समाजसेवी राजकुमार सिंह उपस्थित थे इस बीच प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहुंचे दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त हुआ तथा अंत में पारितोषिक वितरण समारोह में विजेता गगन FC जुगसलाई का टीम टिम–एवं उपविजेता टिम-Y B C टिन प्लेट की टीम…
हनुमान मंदिर समिति में कार्यकर्ता परिचय एवं स्नेह मिलन समारोह, नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची :गायत्री नगर तिलता हनुमान मंदिर समिति की ओर से कार्यकर्ता परिचय एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के नव नियुक्त प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा, प्रांत सह संयोजक मनोज सिंह एवं प्रांत सह संयोजक श्रीमती नेहा शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं हिन्दू जागरण मंच के उत्तर पूर्व एवं पूर्व क्षेत्र संगठक डॉ. सुमन ने समाज को जागृत, संगठित, सक्रिय एवं सुरक्षित…
मामला यूसील सीएमडी पर यौन उत्पीड़न का जमानत पर सुनवाई आज, जादूगोड़ा से हैदराबाद तक चर्चा तेज राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) के सीएमडी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए यूसील की एक महिला अधिकारी ने जादूगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है। यह मामला कांड संख्या 43/2025 के रूप में दर्ज है। सीएमडी ने अग्रिम जमानत के लिए घाटशिला कोर्ट में अपील की है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केस डायरी की मांग की थी, जिसके बाद अब इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। हाई कोर्ट के वकील ने जानकारी दी…
यूसील कॉलोनी में गंदगी का अंबार, डेंगू फैलने का बढ़ा खतरा, ठेकेदार व अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर पूरे जिले में साफ-सफाई पर विशेष सतर्कता बरत रहा है, लेकिन केंद्र सरकार की संस्था यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की कॉलोनी में हालात बद से बदतर हैं। साफ-सफाई की जिम्मेदारी यूसील के संपदा विभाग की है, लेकिन कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी के अंबार, नालियों में जमे कचरे और झाड़ियों के कारण कीड़े-मकोड़े, मच्छर, सांप-बिच्छू तेजी से पनप रहे हैं। पिछले साल भी यूसील कॉलोनी में डेंगू…
