जिले की 28 सरकारी स्कूल छात्राएं इसरो भ्रमण को रवाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । मुख्यमंत्री झारखंड की प्रेरणा और जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की पहल पर जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राएं सोमवार को इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची से हवाई मार्ग से रवाना हुईं। इनमें पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आश्रम आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस समेत कई स्कूलों की छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं इंस्ट्रक्टर की टीम भी गई है। समाहरणालय परिसर से रवाना करते…
Author: dhiraj Kumar
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तुलसी भवन में देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विद्यालयी छात्र – छात्राओं के लिये देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत देशभक्ति गीतों पर आधारित समुह नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । नृत्य प्रतियोगिता में नगर के 27 विद्यालयों से कुल 216 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । सभी प्रस्तुतियाँ उच्च स्तरीय रही । कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅo संतोष गुप्ता एवं क्रिटिकल मेडिसिन विशेषज्ञ…
बड़ौदा घाट में रक्तदान शिविर 15 अगस्त को राष्ट्र संवाद संवाददाता स्व बी डी मंडल की आठवीं पुण्यतिथि पर रेलवे कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारियां जोरों पर है। मालूम हो कि रेलवे कोऑपरेटिव सोसायटी बड़ौदा घाट के सहकारिता भवन में रक्तदान शिविर 15 अगस्त 2025 को आहूत किया गया है। लगातार आठवीं बार यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में रक्तदान शिविर के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है, साथ ही रक्तदान के फायदे के बारे में लोगों को जागरूक किया जा…
भाजपा परसुडीह मंडल 13 अगस्त को निकालेगी तिरंगा यात्रा, 14 को शहीद प्रतिमाओं की सफाई राष्ट्र संवाद संवाददाता परसुडीह। भाजपा परसुडीह मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त को सुबह 10 बजे राजेन्द्र पेट्रोल पंप से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 14 अगस्त को सोपोडेरा स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा और महात्मा गांधी प्रतिमा की साफ-सफाई होगी। बैठक में संयोजक विनोद सिंह, सह संयोजक दिलीप सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दुर्गा पूजा तक मानगो में पेयजल समस्या हल करें, वरना प्रदर्शन : सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विधायक सरयू राय ने मानगो की पेयजल समस्या के समाधान के लिए पीएचईडी को दो माह का समय दिया है। चेतावनी दी कि यदि दुर्गा पूजा तक समस्या दूर नहीं हुई तो जोरदार धरना-प्रदर्शन होगा। रविवार को मानगो में जद(यू) की बैठक में उन्होंने कहा कि पीएचईडी सुस्ती बरत रहा है और बालू-कचरा भरने से जलापूर्ति बाधित है। नगर निगम पर भी कचरा निष्पादन व स्ट्रीट लाइट मरम्मत में लापरवाही का आरोप लगाया। निगम को समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह…
सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता होगी आयोजित, नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत होंगे विजेता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में 14 से 16 अगस्त तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा एवं…
बिस्टुपुर में एम.एस. इंजीनियर्स के कॉरपोरेट ऑफिस का उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सावन पूर्णिमा के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित हिंदुस्तान बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एम.एस. इंजीनियर्स के कॉरपोरेट ऑफिस का उद्घाटन विधि-विधान से किया गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष सिंह ने बताया कि 2013 से कंस्ट्रक्शन, सिविल रखरखाव, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखने वाली कंपनी देशभर में करीब 200 कंपनियों के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य कर रही है। वर्तमान में इसमें 1300 से अधिक कुशल कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी ईंधन एवं शिक्षा संस्थानों का सफल संचालन भी कर रही है और…
दिल्ली स्थित झारखंड भवन में पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता दिल्ली/जमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और अलग राज्य की मांग को लेकर प्राण देने वाले वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने दिल्ली स्थित झारखंड भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि निर्मल महतो केवल एक नाम नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता, आत्मसम्मान और संघर्ष की पहचान हैं। उन्होंने जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए जो आंदोलन खड़ा किया,…
मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव की खेती-किसानी का लिया जायजा। किसानों -खेतिहरों से मिलकर कर उनकी दिक्कतों एवं जरुरतों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिले, उनका हालचाल पूछा और बचपन की यादें ताजा कीं मुख्यमंत्री ने कहा – गांव का विकास ही राज्य का विकास है, हमारी सरकार किसानों के हित में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्र संवाद संवाददाता नेमरा, गोला, रामगढ़:हरे-भरे खेत, पेड़ों की लहराती टहनियां, नीले आसमान के नीचे फैली हरियाली और मिट्टी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का पैतृक गांव नेमरा। गांव की पगडंडियों पर चलते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल…
जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी को बहनों ने बांधी राखी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार को जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी को विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने बांधी राखी. मंजूरी माईति,तिलोपमा कालिंदी, सारथी सिंह, काजल मिश्रा, ज्योति शर्मा, बबिता करवा, नीलू देवी, पुष्पा शर्मा, ममता गोप, मीणा देवी, कल्पना महतो, कविता महतो, गायत्री महतो, शांति देवी, कविता दास, प्रियंका कुमारी आदि अन्य बहनों ने विधायक मंगल कालिंदी को तिलक, आरती और मिठाई के साथ राखी बांधी उन्होंने विधायक के दीर्घायु और सफलता की कामना की. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी का…
