Author: dhiraj Kumar

आजसू का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी पहुंचे घाटशिला में एनडीए प्रत्याशी की जीत तय : सुदेश महतो आजसू ने संघर्ष किया, भाजपा ने दिया झारखंड : बाबूलाल सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि घाटशिला की जनता बदलाव चाहती है और ठगबंधन की सरकार से मुक्ति चाहती है। उन्होंने घाटशिला टाउन हॉल में आजसू के विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित है। सम्मेलन में…

Read More

मानगो में पेयजलापूर्ति बाधित, सरयू राय ने ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही को बताया कारण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।दीपावली के समय मानगो के कुछ इलाकों में पेयजलापूर्ति बाधित हो गई। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मौके पर जाकर पानी टंकी और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि पेयजलापूर्ति में बाधा ठेकेदार और परियोजना अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई है। सरयू राय ने चेताया कि दीपावली-छठ के बाद वे कार्यपालक अभियंता के खिलाफ चार्जशीट देने और ठेकेदार को काली सूची में डालने की अनुशंसा करेंगे। उन्होंने बताया कि इंटेकवेल में लंबे समय से बालू जमा…

Read More

पुलिया नहीं तो वोट नहीं— घाटशिला उपचुनाव से पहले बनकाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/मुसाबनी: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से पहले मुसाबनी प्रखंड के बनकाई गांव में रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। ग्रामीणों ने अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और नारे लगाए — “पुलिया नहीं तो वोट नहीं”। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। उनका कहना है कि दीगड़ी मोड़ से बनकाई…

Read More

खाकी पर उठे सवालों का जवाब जरूरी है (डीसी लाउंज प्रकरण में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा उठाए गए मुद्दों पर) राष्ट्र संवाद डेस्क जमशेदपुर में डीसी लाउंज प्रकरण ने जिस तरह से कानून व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं, वह चिंता का विषय है। विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में जो सवाल उठाए हैं, वे न केवल तर्कसंगत हैं बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही की मांग भी करते हैं। डीसी लाउंज के साकची और बिष्टुपुर दोनों प्रतिष्ठानों में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में…

Read More

बिहार चुनाव में झामुमो नाराज, झारखंड में महागठबंधन की स्थिरता पर सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता राँची।बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो को सीटों की हिस्सेदारी न मिलने से पार्टी नाराज है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने राजद पर राजनीतिक धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बिहार की छह विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद झारखंड में महागठबंधन की समीक्षा की जाएगी। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि राजद को झारखंड में सम्मान दिया गया, उनके चार एमएलए झामुमो के स्टार प्रचारकों की वजह से हैं, लेकिन अब रिश्तों में खटास…

Read More

नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने भ्रामक वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों पर रोक की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली:नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ईशान टाइम्स समूह (नई दिल्ली व चंडीगढ़) के संपादक/प्रकाशक संजय राय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर भ्रामक वेबसाइटों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। श्री राय ने कहा कि कुछ वेबसाइटें बिना आरएनआई पंजीकरण के फर्जी अखबारों के नाम से संचालित हो रही हैं और ब्लैकमेलिंग व अधिकारियों की छवि धूमिल करने जैसे कार्यों में लिप्त हैं। चुनाव के समय ये वेबसाइटें भ्रामक समाचारों के माध्यम से…

Read More

दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्यधाम, 11 हजार दीपक जलाकर एवं आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर श्री अयोध्याधाम की तर्ज पर सूर्य मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रविवार को सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में…

Read More

आदिवासी सामाजिक संगठन ने राजा कुमार मिंज के पुनर्वास की मांग की, दी आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। आवास बोर्ड एवं जिला प्रशासन की ओर से आदित्यपुर के दिन्दली बस्ती में राजा कुमार मिंज़ के परिवार के घर को तोड़े जाने के मामले को आदिवासी समाज ने गंभीरता से लिया है। रविवार को सुधाकर हांसदा की अध्यक्षता में आदिवासी समाज की बैठक में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदर्शन किया एवं आवास बोर्ड को आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बैठक में हांसदा ने कहा कि प्रशासन ने गैरकानूनी तरीके से आदिवासी परिवार के घर पर…

Read More

संभव संस्था ने ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, किया मिठाई एवं गर्म कपड़ों का वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: दीपावली के पावन अवसर पर संभव संस्था द्वारा बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के बीच हर्षाेल्लास के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ मिलकर दीप एवं फुलझड़ी जलाए, मिठाइयाँ बाँटीं और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा मिठाई और पटाखों का वितरण किया गया। साथ ही ठंड का मौसम प्रारंभ होने के मद्देनज़र बुजुर्गों को गर्म कपड़े भी…

Read More

विधायक मंगल कालिंदी ने छोटा गोविंदपुर में पंडाल का किया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नवयुवक काली पूजा समिति, छोटागोविंदपुर के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर भव्य पंडाल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी,सम्मानित अतिथि पूर्व विधायक अरविंद सिंह, शंभु नाथ सिंह, शिवशंकर सिंह, राजकुमार सिंह, पंकज सिन्हा, डॉपरितोष सिंह सहित गणमान्य जन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की नवयुवक काली पूजा समिति द्वारा विगत 50 वर्षों से लगातार भव्य पूजा का आयोजन कर रहा है इसके लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई, माँ काली सभी…

Read More