रेड क्रॉस ने शुरू किया 789वां नेत्र शिविर, 30 मोतियाबिंद रोगी चयनित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 18 अक्टूबर : रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम ने जेसीएपीसीपीएल के सहयोग से 789वें नेत्र शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. बी.पी. सिंह की टीम ने 52 रोगियों की जांच कर 30 मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया। सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील रेड क्रॉस झारखंड के चेयरमैन बिजय कुमार सिंह ने लोगों से सुरक्षित और संवेदनशील दीपावली मनाने की अपील की, खासकर बच्चों के पटाखा उपयोग में सावधानी बरतने को कहा। धनतेरस पर रक्तदान का संकल्प धनतेरस पर संवेदनशील रक्तदाताओं ने जीवन बचाने…
Author: dhiraj Kumar
हाता स्थित साह स्पंज एंड पावर लिमिटेड में कर्मचारी की जलने से मौत सुरक्षा लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/हाता : पोटका थाना क्षेत्र स्थित साह स्पंज एंड पावर लिमिटेड कंपनी में कार्यरत कर्मचारी राजेंद्र कुमार उपाध्याय की जलने से मौत हो गई। वे आदित्यपुर के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को काम के दौरान वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलाज के दौरान आज उनकी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और…
12-35 वर्षों में तापमान 1.5°C बढ़ने का खतरा, पर्यावरण-सुरक्षा पर ध्यान जरूरी: डॉ. विनोद बी. माथुर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ में आयोजित 12वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल व्याख्यान में डॉ. विनोद बी. माथुर ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा जब पारिस्थितिकीय सुरक्षा और आर्थिक विकास में संतुलन हो। उन्होंने चेताया कि आने वाले 12-35 वर्षों में वैश्विक तापमान 1.5°C तक बढ़ सकता है, जिसका जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने हरित वित्त, नवीकरणीय ऊर्जा और जनजागरूकता पर बल दिया और पर्यावरण संरक्षण के 9 महत्वपूर्ण मंत्र साझा किए।
रेलवे का सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता रेलवे प्रशासन ने सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़े भ्रामक एवं पुराने वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहारों के इस सीजन में कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर पुराने अथवा गलत वीडियो वायरल कर यात्रियों में अनावश्यक भ्रम और असंतोष फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखते हुए रेलवे प्रशासन अब तक 20 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर चुका है और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की…
अर्पण परिवार ने राजनगर के चांवड़बांधा में दीपावली की खुशियाँ बांटी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अर्पण परिवार ने निरंतर दूसरे दिन राजनगर के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र चांवड़बांधा में दीपावली की खुशियाँ बच्चों और परिवारों तक पहुँचाई। इस अवसर पर बच्चों को नए गर्म कपड़े, पटाखे और उपहार वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल फैल गया। इस सामाजिक पहल में स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल के माध्यम से अर्पण परिवार ने सामाजिक समर्पण, सेवा और स्नेह का संदेश दिया। संगठन का उद्देश्य समाज…
राजेश शुक्ल ने देशऔर प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली की बधाई दी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने देश और प्रदेश के नागरिकों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दिया है और उनके प्रगति और समृद्धि की कामना किया है l श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपो का यह पांच दिवसीय उत्सव केवल प्रकाश का ही उत्सव नहीं है बल्कि अंधकार से प्रकाश असत्य से सत्य और नकारात्मकता से सकारात्मकता की तरफ अग्रसर होने की प्रेरणा देता है l …
कलाकार का हृदय सात्विक होता है , समाज इनसे बेहद प्यार करता है- काले राष्ट्र संवाद संवाददाता साकची गुरुद्वारा मैदान में झारखंड कलाकार मंच द्वारा आयोजित “आर.डी. बर्मन स्पेशल विजया मिलन समारोह” में समाजसेवी और झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । उन्होंने डीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । जमशेदपुर के प्रतिभाशाली कलाकारों ने जब एक ही मंच से सुरों की झड़ी लगाई, तो हर राग, हर ताल ने मन को मंत्रमुग्ध कर दिया। रिदम, रोमांच और रिश्तों से सजी यह मधुर शाम सचमुच अविस्मरणीय रही। इस शानदार…
झारखंड बार-बेंच में टकराव दुर्भाग्यपूर्ण, बार काउंसिल को निकालना चाहिए समाधान : अधिवक्ता सुधीर कुमार “पप्पू” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध समाज और देश – दोनों के हित में हैं। इनके बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न ही नहीं होनी चाहिए। झारखंड हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति राजेश कुमार की पीठ में जो कुछ हुआ, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वरीय अधिवक्ता महेश तिवारी के पक्ष को धैर्यपूर्वक सुना जाना चाहिए था। सुधीर कुमार पप्पू ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को अपने…
सिदगोड़ा में शाम 11 हजार दीपकों से होगा दीपोत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता सिदगोड़ा : सूर्य मंदिर समिति द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर 19 अक्टूबर, रविवार, संध्या 6 बजे सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में 11 हजार देशी घी के दीपक जलाकर एवं आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक श्री रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिखाया सादगी, दिगड़ी मोड़ के समीप सरक किनारे बैठकर खाया चावल-दाल-चोखा राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:राखा–जादूगोड़ा- मुसाबनी मुख्य सड़क स्थित दिगड़ी मोड़ पर एक दृश्य देखने को मिला, दोपहर के करीब 3:00 बजे वह दीगरी मोड़ के पास अपने काफिला के साथ अचानक झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन रुक गये। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आम जनजीवन से जुड़ाव का सजीव उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा की मैंने कुछ ग्रामीणों को वहा खड़े देखा इसलिए उनका हाल जानने के लिए रुक गए। उन्हें भूख लगी तो उन्होंने बिना किसी औपचारिकता या तामझाम के एक ग्रामीण…
