राजेश शुक्ल ने देशऔर प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली की बधाई दी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने देश और प्रदेश के नागरिकों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दिया है और उनके प्रगति और समृद्धि की कामना किया है l
श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपो का यह पांच दिवसीय उत्सव केवल प्रकाश का ही उत्सव नहीं है बल्कि अंधकार से प्रकाश असत्य से सत्य और नकारात्मकता से सकारात्मकता की तरफ अग्रसर होने की प्रेरणा देता है l
शुक्ल ने राज्य और देश के सभी अधिवक्ताओं,सभी न्यायिक अधिकारियो,आरक्षी और प्रशासनिक अधिकारियों ,प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े सदस्यों और सभी प्रकार के बुद्धिजीवियों को भी धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख,समृद्धि और शांतिपूर्ण जीवन की कामना किया है l
शुक्ल ने कहा है इन त्योहारों की महत्ता तभी सार्थक होंगी जब हम खुशियों को बांटे और सुरक्षित और स्वच्छता के साथ इन त्योहारों के मौसम काआनंद ले lश्री शुक्ल ने गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी सभी को बधाई दिया है l

