सिदगोड़ा में शाम 11 हजार दीपकों से होगा दीपोत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सिदगोड़ा : सूर्य मंदिर समिति द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर 19 अक्टूबर, रविवार, संध्या 6 बजे सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में 11 हजार देशी घी के दीपक जलाकर एवं आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा।
इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक श्री रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल होंगे।

