Author: dhiraj Kumar

मांझी एभेन आखड़ा चांडिल अनुमंडल की बैठक सम्पन्न, 16 नवंबर को होगा बड़ा सम्मेलन आदिवासी अस्मिता और अधिकार के लिए आंदोलन का एलान, पेसा नियमावली व सारना कोड पर होगी चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल:शीशमहल चांडिल डेम परिसर में रविवार को मांझी एभेन आखड़ा चांडिल अनुमंडल की संयोजक मंडली की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रायडीह मांझी बाबा श्री तरणी चरण मुर्मू ने की, जबकि संचालन खुंटी मांझी बाबा श्री कुनाराम सोरेन ने किया। बैठक में संयोजक सह कुरली मांझी बाबा श्री संजीव टुडू ने जानकारी दी कि आगामी 16 नवंबर 2025 को शीशमहल चांडिल डेम भवन…

Read More

नरसिंह इस्पात लिमिटेड ने पलना डैम परिसर में लगाए कूड़ादान राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से विकसित हो रहे पलना डैम में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नरसिंह इस्पात लिमिटेड कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत डैम परिसर में कुल छह कूड़ादान स्थापित किए हैं। पलना डैम में बढ़ती पर्यटक संख्या को ध्यान में रखते हुए कंपनी की यह पहल स्थानीय पर्यावरण को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। पिकनिक स्थलों पर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए इन कूड़ादानों से आगंतुकों को कचरा निर्धारित…

Read More

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में 5100 दीप प्रज्ज्वलित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में रविवार की संध्या एक साथ 5100 दीप प्रज्ज्वलित किये गये। छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की प्रमुख हिस्सेदारी रही। दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रुप दिया गया गया था। नीली, पीली, हरी और लाल बिजली के झालरों से मंदिर की शोभा देखते ही बनती थी। इस अवसर पर वरीय समाजसेवी शिव शंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, साकेत गौतम, असीम पाठक,…

Read More

अस्तित्व नें मनाया स्लम बस्ती के बच्चों संग दिवाली राष्ट्र संवाद संवाददाता दिवाली की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था अस्तित्व की तरफ से बर्मा माइंस थाना के पीछे स्थित स्लम बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बिच अनेक तरह के पटाखे मिठाई खिल बतासे दिया मोमबत्ती आदि का वितरण करके दिवाली मनाई दिवाली के शुभ अवसर पर पटाखे दिए एवं मिठाईयां पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए अस्तित्व की अध्यक्ष मीरा तिवारी ने बताया कि वह हर वर्ष अलग-अलग क्षेत्र में जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की सामान उपलब्ध कराती हैं जिससे उन्हें काफी खुशी मिलती है साथ ही बस्ती एरिया में…

Read More

अधिवक्ताओं ने समाज में अंधकार से प्रकाश लाने का काम किया है: राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ताओं ने समाज में कानूनी जागरूकता फैलाकर अंधकार से प्रकाश की दिशा में लोगों को अग्रसर किया है। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार महतो, जिला बार अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सहित कोल्हान…

Read More

विश्वास एवं भक्ति की प्रतीक विषहरि माता मनसा की पूजा शंकरदा में परम भक्ति एवं भव्यता के साथ मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड के शंकरदा गांव में सौ वर्ष पुरानी मां मनसा की पूजा “डाक संक्रांति” यानी आश्विन महीने के संक्रांति तिथि में शंकरदा में सार्वजानीन मनसा पूजा कमिटी के तत्वावधान में मनाया गया। कल शाम को गांव के पूजा तलाव (ऊपर बांध) से कलश (बारि) लाई गई उक्त कलश यात्रा के साथ “झापान रथ” भी मौजूद थी जिस रथ में सवार थे पुरुलिया वेस्ट बंगाल से आए हुए प्रबुद्ध सपेरों की टीम, जिनके द्वारा अनेकों विषधर…

Read More

30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ाया सप्लायर, भेजा गया जेल राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नागा पुलिया के पास स्थानीय पुलिस ने ब्राउन शुगर बिक्री करते रंगे हाथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के पास से लगभग एक लाख रुपया का 30 पुड़िया 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ाया। जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि कवाली थाना क्षेत्र के नागा पुलिया के पास एक युवक ब्राउन शुगर का कारोबार करता है। एस एस पी के निर्देश पर डीएसपी मुसाबनी संदीप भगत के नेतृत्व में एक टीम का गठन…

Read More

सोने-चांदी की ऊंची कीमतों का असर नहीं! धनतेरस पर अंधाधुंध खरीदारी, ₹65,000 करोड़ के व्यापार का अनुमान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:धनतेरस के शुभ अवसर पर आज देशभर के बाजारों में रौनक चरम पर रही। सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देशभर में लगभग ₹65,000 करोड़ के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है। जमशेदपुर में सुबह से ही ज्वेलरी स्टोर्स पर भारी भीड़ उमड़ी। ग्राहकों ने बताया कि वे निवेश के साथ-साथ शगुन के रूप में भी सोना-चांदी खरीद रहे हैं ताकि पूरे वर्ष घर और व्यवसाय में सुख-समृद्धि…

Read More

गम्हरिया तालाब के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की मौके पर पहुंचे राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया ब्लॉक परिसर से सटे तालाब के समीप से एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकरी आदित्यपुर थाना को दी. सूचना पाकर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मृतक की शिनाख्त जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर आनंद कुमार, पिता हालदार प्रसाद चौधरी के रूप में हुई है. मृतक का पता…

Read More

विभिन्न छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था हेतु सरयू राय ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर छठ महापर्व के निमित्त विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया है। उपायुक्त को लिखे पत्र में सरयू राय ने कहा है कि विभिन्न छठ घाटों तक पहुँच पथ का समतलीकरण एवं घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, गोताखोरों की व्यवस्था, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, नदी में डेंजर जोन चिन्हित करने का निशान लगाने सहित…

Read More