30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ाया सप्लायर, भेजा गया जेल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। कवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नागा पुलिया के पास स्थानीय पुलिस ने ब्राउन शुगर बिक्री करते रंगे हाथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के पास से लगभग एक लाख रुपया का 30 पुड़िया 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ाया।
जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि कवाली थाना क्षेत्र के नागा पुलिया के पास एक युवक ब्राउन शुगर का कारोबार करता है। एस एस पी के निर्देश पर डीएसपी मुसाबनी संदीप भगत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा लगभग 12 बजे नागा पुलिया के पास छापा मारा गया तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पूछ ताछ में वह अपना नाम मोहसिन नदीम हल्दीपोखर पश्चिमी निवासी बताया। तलाशी लेने पर उसके जींस पॉकेट से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका कीमत( लगभग एक लाख) रुपया पाया गया। उन्होंने बताया कि वह जमशेदपुर से लाकर हल्दीपोखर में ब्राउन शुगर बिक्री करता है। इसमें सात से आठ साथी शामिल है। इस मामले में 42/2025 दिनांक 18 अक्टूबर25 धारा 21(a)/22(a)29 nd ps के अनुसार मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जमशेदपुर भेज दिया गया। पुलिस टीम में मुसाबनी डीएसपी के अलावा थाना प्रभारी धनंजय पासवान, सबइंस्पेक्टर सिदो मुर्मू तथा सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

