गम्हरिया तालाब के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की मौके पर पहुंचे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया ब्लॉक परिसर से सटे तालाब के समीप से एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकरी आदित्यपुर थाना को दी. सूचना पाकर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मृतक की शिनाख्त जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर आनंद कुमार, पिता हालदार प्रसाद चौधरी के रूप में हुई है. मृतक का पता सी. निर्मल महतो पाथ, छोटा गम्हरिया बताया गया है. पुलिस को मृतक के पास से अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड के एसएमएस विभाग की एक कर्मचारी पहचान पत्र भी मिली है. फिलहाल पुलिस परिजनों को सूचना देने के साथ- साथ मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है. घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए थे और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

