हाता स्थित साह स्पंज एंड पावर लिमिटेड में कर्मचारी की जलने से मौत सुरक्षा लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की जांच की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर/हाता : पोटका थाना क्षेत्र स्थित साह स्पंज एंड पावर लिमिटेड कंपनी में कार्यरत कर्मचारी राजेंद्र कुमार उपाध्याय की जलने से मौत हो गई। वे आदित्यपुर के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को काम के दौरान वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलाज के दौरान आज उनकी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और उचित मुआवजे की मांग की है।

