आदिवासी सामाजिक संगठन ने राजा कुमार मिंज के पुनर्वास की मांग की, दी आंदोलन की चेतावनी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया। आवास बोर्ड एवं जिला प्रशासन की ओर से आदित्यपुर के दिन्दली बस्ती में राजा कुमार मिंज़ के परिवार के घर को तोड़े जाने के मामले को आदिवासी समाज ने गंभीरता से लिया है। रविवार को सुधाकर हांसदा की अध्यक्षता में आदिवासी समाज की बैठक में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदर्शन किया एवं आवास बोर्ड को आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बैठक में हांसदा ने कहा कि प्रशासन ने गैरकानूनी तरीके से आदिवासी परिवार के घर पर जेसीबी चला कर तोड़ा गया और उनके परिवार को बेघर कर दिया। आदिवासी परिवार को उजाड़ कर मौलिक अधिकार का हनन किया गया है। इससे आदिवासी समाज आक्रोशित है और इसका पुरजोर विरोध करता है। इस मामले में मांगों को लेकर 24 अक्टूबर, शुक्रवार को आवास बोर्ड, आदित्यपुर कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। मांगों में आदित्यपुर के दिन्दली बस्ती निवासी आदिवासी राजा कुमार मिंज़ का परिवार को पुनर्वास किया जाए, आवास बोर्ड में वर्तमान और पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों द्वारा गैरकानी तरीके से अपना व अपने परिवार सदस्यों के नाम से आवास बोर्ड, आदित्यपुर में भूखण्ड आवंटन की जांच किया जाए। बैठक में राम हांसदा, रविंद्र बास्के, शंकर मार्डी, सकला मार्डी, राजा कुमार मिंज, विशाल सोरेन, पप्पू हांसदा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

