Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्यधाम, 11 हजार दीपक जलाकर एवं आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्यधाम, 11 हजार दीपक जलाकर एवं आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्यधाम, 11 हजार दीपक जलाकर एवं आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर श्री अयोध्याधाम की तर्ज पर सूर्य मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रविवार को सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में 11 हजार देशी घी के दीये जलाए गए। इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल हुए। वहीं, मौके पर संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत कई अन्य सदस्यगण की मौजूदगी रही। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंदिर समिति के सदस्यों के संग दीपक जलाकर दिपावली की खुशियां साझा की। इस दौरान हजारों की संख्या में जले दीपों से पूरा मंदिर परिसर जगमग नजर आया। पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंदिर परिसर में पहला दीपक जलाया और धीरे धीरे दीपों की सुंदर कतार सज गयी। इस विशेष अवसर पर महिलाओं ने कई सुदंर रंगोली बनाकर दीपक सजाए। वहीं, उपस्थित मंदिर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाकर दीपक सजाया एवं शानदार आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।

     

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लौहनगरी जमशेदपुर एवं झारखंडवासियों को दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं व्यक्त कर सभी के सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने पर लोगों ने दीपमाला सजाकर उ उनका स्वागत किया था, ठीक वैसा ही नजारा आज श्रीअयोध्याधाम की तर्ज पर बने राम मंदिर में दिखाई दिया। पूरे शहर में दीपावली पर भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिल रहा है। रघुवर दास ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ के अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कुम्हार द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये सहित स्थानीय उत्पादों के अधिक से अधिक प्रयोग करने और गरीब वर्गों की दीपावली खास और खुशहाल बनाने की अपील की।

     

    वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी हजारों दीपों की रोशनी से वातावरण आलोकित हुआ है। सूर्य मंदिर समिति लगातार धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है। आगामी छठ महोत्सव भी पूरी श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में सम्पन्न होगी। इसके लिए समिति की सभी तैयारियां जोरों पर है।

     

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, कमलेश सिंह, टुनटुन सिंह, विनय सिंह, कुमार अभिषेक, राकेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

    11 हजार दीपक जलाकर एवं आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव दीपावली की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के साथ ग्यारह हजार दीपक से जगमग होगा श्रीराम मंदिर परिसर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी सामाजिक संगठन ने राजा कुमार मिंज के पुनर्वास की मांग की, दी आंदोलन की चेतावनी
    Next Article नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने भ्रामक वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों पर रोक की मांग की

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.