Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजसू का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी पहुंचे
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आजसू का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी पहुंचे

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आजसू का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी पहुंचे

    घाटशिला में एनडीए प्रत्याशी की जीत तय : सुदेश महतो

    आजसू ने संघर्ष किया, भाजपा ने दिया झारखंड : बाबूलाल सोरेन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि घाटशिला की जनता बदलाव चाहती है और ठगबंधन की सरकार से मुक्ति चाहती है। उन्होंने घाटशिला टाउन हॉल में आजसू के विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित है। सम्मेलन में प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित थे।

     

    श्री महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने विगत 6 वर्षों में बालू–कोयला की लूट और भ्रष्टाचार को प्रश्रय दिया है, जिससे जनता ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को सवाल पूछने का भी अधिकार नहीं क्योंकि यहां लोकतंत्र नहीं राजतंत्र चल रहा है। इस कारण सूचना आयोग को निष्क्रिय कर दिया गया है। श्री महतो ने कहा कि इस उपचुनाव में जनता वोट के माध्यम से हेमंत सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि राज्य विकास में पीछे छूट गया है। यह सामाजिक समरसता को खराब करने वाली सरकार है। श्री महतो ने कहा कि एनडीए जीतेगा तो राज्य में अवैध वसूली बंद होगी।

     

    एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने कहा कि आजसू की झारखंड निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। सुदेश महतो तथा अन्य आजसू नेता झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजसू ने संघर्ष किया और भाजपा ने अलग राज्य दिया। श्री सोरेन ने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी को हराकर घाटशिला की जनता इतिहास रचेगी।

     

    पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू कार्यकर्ता गांव–गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में माहौल तैयार करें। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को झामुमो ने अपमानित किया।

     

    सम्मेलन को केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, महासचिव हरेलाल महतो, भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, राजू कर्मकार , सत्यनारायण बेसरा, सुधारानी बेसरा,संजय सिंह मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, राजू कर्मकार, सुखलाल हेंब्रम आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रवीण प्रसाद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बुद्धेश्वर मुर्मू ने किया।

    आजसू का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी पहुंचे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में पेयजलापूर्ति बाधित, सरयू राय ने ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही को बताया कारण
    Next Article तुलसी भवन एवं सेवा भारती ने बच्चों संग दीपोत्सव मनाया

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.