राष्ट्र संवाद संवाददाता यरुशलम, 26 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां स्थित याद वाशेम स्मारक का दौरा किया और ‘होलोकॉस्ट’ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “होलोकॉस्ट के पीड़ितों की स्मृति को नमन करते हुए और शांति तथा मानव गरिमा की रक्षा के हमारे साझा संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व होलोकॉस्ट स्मरण केंद्र याद वाशेम का दौरा किया।” होलोकॉस्ट द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान…
Author: Aman Ojha
रिपोर्ट – अमन ओझा(ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावाँ जिले के झिल्लिंगोरा गांव में उस समय शोक की लहर और गहरी हो गई, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा। जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल से शव को गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान चंपाई सोरेन बेहद भावुक नजर आए, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम दिखाई दी। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम। सारंडा जंगल स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने समय रहते विफल कर दिया। मनोहरपुर–चाईबासा मुख्य सड़क पर टोंटोगाढ़ा गांव के समीप नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक शक्तिशाली आईईडी (IED) बरामद किया गया, जिसे सुरक्षाबलों ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। गुरुवार सुबह मुख्य मार्ग पर विस्फोटक होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने सुबह करीब 9:30 बजे से सड़क के दोनों ओर का यातायात पूरी तरह रोक दिया। राहगीरों और वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर…
चाईबासा ब्रेकिंग रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में नगर परिषद चुनाव के मतदान के बाद बुधवार रात हत्या की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चक्रधरपुर के गैंगखोली इलाके में एक युवक की भुजाली से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शीतला मंदिर वार्ड संख्या-7 निवासी राज तांती गैंगखोली क्षेत्र में कुछ युवकों के साथ मिलकर धंधा करता था। इसी दौरान एक युवक ने उससे अपने उधार दिए…
द्रौपदी मुर्मू रखेंगी प्रस्तावित जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला, टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज का भी करेंगी दौरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 26 फरवरी को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान वे कदमा मरीन ड्राइव में बनने वाले प्रस्तावित जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी। इसके साथ ही वे शहर स्थित टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उनके आगमन से पूर्व जमशेदपुर हवाई अड्डे से कदमा स्थित कार्यक्रम स्थल और वहां से मेडिकल कॉलेज होते हुए पुनः हवाई अड्डे तक पूरे…
ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक के साथ दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय खितिस चंद्र महतो के रूप में हुई है, जो मुरु गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भट्ठे में ईंट पकाने के लिए आग लगाई गई थी। देर शाम भोजन के बाद खितिस चंद्र महतो भट्ठे की देखरेख के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की जादूगोड़ा शाखा द्वारा अग्रसेन भवन, जादूगोड़ा में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार, डीआईजी मेडिकल श्रीमती उर्मिला गारी, क्षेत्रीय काबा अध्यक्ष श्रीमती रेणुका एवं महिला मंच की पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार, मोहम्मद जावेद, श्रीमती रेणु कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में सीआरपीएफ के जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। तूरामडीह कॉलोनी के राजेश कुमार ने 28वीं बार रक्तदान कर…
परिवार के साथ खड़ा है ब्रह्मर्षि विकास मंच- विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की कुल्लू-मनाली में घूमने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह ने इसे अत्यंत पीड़ादायक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन से उनका पारिवारिक संबंध रहा है तथा उनके पिता स्वर्गीय कौशल किशोर सिंह के वे खास मित्र रहे हैं। विकास सिंह ने कहा कि वीर सोरेन का असामयिक निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय…
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे और अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुल्लू-मनाली गए हुए थे। बताया जा रहा है कि स्कीइंग करने के बाद वीर होटल लौट आए थे। कुछ देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। साथ मौजूद दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) टाटा स्टील से संबद्ध संवेदक कंपनी मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन एवं उसके 50 कामगारों के बीच लंबित वेतन, नोटिस पे तथा छंटनी मुआवजा भुगतान को लेकर जारी विवाद पर मंगलवार को श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता LS-2 श्री सतेन्द्र सिंह ने की। बैठक में कामगार पक्ष का नेतृत्व जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रतिनिधि एवं मजदूर नेता राजीव पाण्डेय ने किया, जबकि प्रबंधन पक्ष के अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान बकाया वेतन, नोटिस पे, छंटनी मुआवजा एवं अन्य देय मदों पर विस्तृत, गंभीर…
