रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित उम्मीदवार सन्नी उरांव के विजयी घोषित होते ही शहर का राजनीतिक माहौल उत्सव में बदल गया। जीत की घोषणा के बाद विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों की ओर से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। इसी क्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष राखी सलूजा ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सन्नी उरांव का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान फूल-मालाओं से लादकर और मिठाइयाँ खिलाकर उनकी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। राखी सलूजा ने कहा कि…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता चाकुलिया थाना क्षेत्र के तलापाल गांव में निर्माणाधीन पुलिया स्थल से बीते दिनों अज्ञात चोरों द्वारा लोहे की सामग्री चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में संवेदक ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में चोरी गए सभी सामान को पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना अंतर्गत गिधनी स्थित “मां मनसा ट्रेडिंग टाल” से बरामद कर लिया गया। इस मामले में टाल मैनेजर शिवम दत्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिवम दत्ता…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 में एक बार फिर जनता ने विकास और भरोसे की राजनीति पर मुहर लगाते हुए निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा को दोबारा अपना प्रतिनिधि चुना है। कड़े मुकाबले में नीतू शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित रंजन उर्फ सानू सिंह को करीब 197 मतों के अंतर से पराजित कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। मतगणना समाप्त होते ही वार्ड 17 में समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, अबीर-गुलाल और मिठाइयों के साथ समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया तथा नीतू शर्मा को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चक्रधरपुर स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुए राज तांती हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी तत्परता का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। चाईबासा में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि हत्या धारदार हथियार से की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान प्राप्त…
द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर दौरा के दौरान कदमा और बारीडीह में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में छात्रों से संवाद कर उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीडीह पहुंचीं। यहां मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत राष्ट्रपति ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया, मेधावी छात्रों से संवाद किया तथा विभिन्न सत्रों में टॉप करने वाले छात्रों के साथ फोटो सेशन में भाग लिया। इस कार्यक्रम को ‘परिचय सम्मेलन’…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सिंह सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत झीलिंगगोड़ा में सामाजिक रीति रिवाज के साथ गुरुवार को कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। अंतिम संस्कार में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, सांसद जोबा माझी, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा नेता रमेश हांसदा समेत…
“हम सब भिन्न नहीं, अभिन्न हैं; आध्यात्मिक चेतना से ही संभव है सर्वांगीण विकास” –राष्ट्रपति* राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर | भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज लौहनगरी जमशेदपुर के कदमा मरीन ड्राइव स्थित ‘श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर’ के भव्य भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह में शिरकत की। दोपहर 12:20 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने के बाद महामहिम ने विधिवत पूजन कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। महामहिम राष्ट्रपति का मुख्य संबोधन: एकता और आध्यात्मिक जागृति अपने लगभग 20 मिनट के ओजस्वी भाषण में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भगवान जगन्नाथ की महिमा और…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोकाकुली गांव में गुरुवार दोपहर बच्चा चोरी की आशंका को लेकर अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं पीयूष कालिंदी नामक बच्चे को अपने साथ ले जाती हुई दिखाई दीं। इसी दौरान बच्चे के परिवार की एक महिला की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद शोर-शराबा शुरू हो गया। परिजनों के हंगामे के बाद आसपास के ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख एक महिला मौके से फरार हो गई, जबकि दूसरी महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर महानगर द्वारा आयोजित “साहित्य गौरव सम्मान–2026” सह होली मिलन समारोह तुलसी भवन में अत्यंत गरिमामय, सुसंस्कृत एवं साहित्यिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम तीन सुव्यवस्थित सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें नगर के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं साहित्य-प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के तिलक एवं गुलाल से पारंपरिक स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपासना सिन्हा एवं माधवी उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् तथा श्री सर्वदानंद सिंह की सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। प्रथम सत्र में मनोज सिंह, डॉ. प्रसेंजित…
राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा आठ की उन किताबों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर एक अध्याय शामिल है। न्यायालय ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह न्यायपालिका को बदनाम करने के इरादे से की गई ‘‘सुनियोजित साजिश’’ है, साथ ही अदालत ने भ्रष्टाचार पर अध्याय से संबंधित कक्षा आठ की सभी किताबों, उनकी प्रतियों और डिजिटल स्वरूपों को जब्त करने का आदेश दिया। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ…
