Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या का खुलासा, 4 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    चाईबासा झारखंड

    मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या का खुलासा, 4 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ कोल्हान)

     

    चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटपानी में चार वर्षीय मासूम के अपहरण, अप्राकृतिक यौनाचार के प्रयास और निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले का खुलासा एसडीपीओ बहामन टूटी ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में किया। घटना 24 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे की है। प्रारंभिक तौर पर परिजनों को बच्चे के चोरी होने का संदेह था। बताया गया कि मासूम अपने घर के आंगन में खेल रहा था, जबकि उसकी मां काम पर जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति घर में प्रवेश कर बच्चे को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी देवेंद्र बोदरा (31) को गिरफ्तार किया। आरोपी चक्रधरपुर के इचींडा टोला का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने पर पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पहाड़ी के पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर भी बरामद कर लिया है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ बहामन टूटी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार, रितेश कुमार सिंह सहित रिजर्व गार्ड और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसासाराम में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुँचे युवक की पीट-पीटकर हत्या
    Next Article लोकतंत्र की जीत का सम्मान, मानवाधिकार सहयोग संघ ने नव-निर्वाचित पार्षदों का किया अभिनंदन

    Related Posts

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    October 18, 2026

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    October 18, 2026

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    नवरात्र में डांडिया की धूम: जमशेदपुर में भक्ति और उत्सव का रंगारंग माहौल

    हो समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को किया सम्मानित, गुरु लाको बोदरा का चित्र किया भेंट

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.