एक ग़ज़ल आपकी नज़र.. फिर ग़लत मेरा सोचना निकला क्या समझता था और क्या निकला वो भी शामिल था क़त्ल में मेरे ये भी रिश्ता क़रीब का निकला दर्द मेरे का भी इलाज़ नहीं मर्ज़ उसका भी लादवा निकला उसको इस ज़ाविये से कब देखा बेवफ़ा निकला बावफ़ा निकला उम्र भर मंजिलों को तरसे हैं रास्ता ख़ूब रास्ता निकला ज़िन्दगी खप गई अंधेरों में कैसे सूरज से राबिता निकला आईने सौ बदल के देखे गए एक चेहरा ही बारहा निकला दस्तकें दीं किवाड़ खड़काये शैल अबके भी लापता निकला।
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र न्याय पत्र के नाम से जारी किया है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पी. चिदंबरम समेत कई नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में यह घोषणा पत्र जारी किया गया. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच न्याय- युवा न्याय. नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय को शामिल किया है. इसके साथ ही 25 गारंटी का भी इस घोषणा पत्र में जिक्र है. …
धनबाद :सरयू राय का ढुल्लू महतो पर मनी लांड्रिंग में शामिल होने का दावा , ईडी जाँच शीघ्र पूरा करें नीचे चार प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों का अति संक्षिप्त विवरण इनके पंजीकृत पता सहित दे रहा हूँ. इनमें से तीन कंपनियाँ (क्रमांक-1 से 3) झारखंड के धनबाद ज़िला के कतरास एवं बाघमारा के विभिन्न पता पर और एक कंपनी (क्रमांक -4) हैदराबाद के पता पर कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं. सभी कंपनियाँ सक्रिय हैं. क्रमांक -2 और 4 की कंपनियों में एक श्री आशुतोष राय नंदी उर्फ़ मिंटू राय नंदी निदेशक के रूप में शामिल हैं. कंपनी…
धनबाद के निरसा जहा इंटर स्टेट बॉर्डर धनबाद के मैथन चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दरम्यान पुलिस ने लगभग 35 लाख रुपये केश बरामद किया। टाटा के हैरियर गाड़ी संख्या WB 40 AX 6001 जो की पश्चिम बंगाल से झारखंड के हजारीबाग जा रही थी पुलिस की पूछताछ करने पर बताया गया कि झारखंड के हजारीबाग केश ले जाया जा रहा था। जांच में पाया की कैश बजाज कंपनी के आयरन के डब्बे में रखा है जो जांच के दौरान पुलिस ने बरामद किया है। जब्त कैश को इनकम टैक्स की टीम जांच कर रही है।…
जमशेदपुर: रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों और रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की व अमन-चैन की दुआ मांगी जमशेदपुर जिले में रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज आज जिले भर के मस्जिदों में पढ़ी गई। शहर के विभिन्न मस्जिद में हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों और रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। इसके अलावा जिले के सभी मस्जिदों में लोगों ने जुमे की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने मस्जिदों में पूरे आस्था और विश्वास के साथ नमाज अदा की। इसमें बच्चे, युवा और बूढ़े सभी…
‘जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा’, चुरू में बोले पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। उन्होंने चुरू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा। बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं उन्होंने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। 10 साल पहले देश की खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। करोड़ों गरीबों के सिर पर छत नहीं थी। मोदी ने हर मुस्लिम…
जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय के समक्ष शुक्रवार कों हंगामे का दृश्य देखने कों मिला जहाँ टक्कर मारकर भाग रहे एक मालवाहक ऑटो चालक कों लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी, बाद मे पुलिस ने उसे अपने गिरफ्त मे ले लिया. बताया जाता है कि मालवाहक ऑटो चालक ने पुलिस मुख्यालय के समक्ष मुख्य सड़क पर लगातार तीन कार कों जोरदार टक्कर मारा और भागने के प्रयास मे था, जिसे कार मालिक एवं राहगीरों ने खदेड़ कर पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी, सुचना मिलने पर पुलिस के जवान मौके पर…
नवजीवन कुष्ठ आश्रम को जल्द मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शन जमशेदपुर : बाराद्वारी स्थित नवजीवन कुष्ठ आश्रम के निवासियों को 20 दिनों के अंदर पानी व बिजली का कनेक्शन मिल जायेगा. कुल मिलाकर आश्रम के 400 फ्लैट निवासी 2019 से इन सुविधाओं से वंचित हैं। आश्रम निवासी ने 1 अप्रैल को ओडिशा के राज्यपाल श्री रघुवर दास से एग्रिको स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने राज्यपाल से आश्रम के 25 ब्लॉकों के 400 फ्लैटों में से प्रत्येक में पानी और बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने में मदद करने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक सत्येन्द्र…
गुदड़ी प्रखण्ड के कमाय गाँव में हाथी ने एक घर को किया क्षतिग्रस्त, खा गया घर में रखा अनाज। ग्रामीणों में दहशत का माहौल। गुदड़ी प्रखण्ड के सुदूर क्षेत्र में स्थित कमाय गाँव में बीती रात को जंगल से एक हाथी पहुँच गया। हाथी ने गलाय लोमगा नामक एक ग्रामीण के घर को किया क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही हाथी ने घर में रखे अनाज को खा लिया। मौके पर घर में मौजूद लोग किसी तरह घर से बाहर निकलकर भाग गये। मौके पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से हाथी को गाँव से जंगल की ओर…
चाईबासा: 8 अप्रैल को जेटेया में होने वाली जनसभा को लेकर टोन्टो प्रखंड के ग्राम पोखरीबुरू में कोल्हान रक्षा संघ की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केन्द्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि कोल्हान में कोल्हान फंड के बाद विलकिंसन रूल को समाप्त करने की साजिश हो रही है। इसे बचाए रखने के लिए कोल्हान रक्षा संघ किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी 8 अप्रैल को जेटेया थाना अंतर्गत ग्राम चेतन कुंद्रीझोर में संघ की ओर से आयोजित जन सभा में कोल्हान रक्षा संघ…
