Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उच्चतम न्यायालय बिहार में पुल ढहने की घटनाओं से संबंधित याचिका को सूचीबद्ध करने पर करेगा विचार
    Headlines बिहार राजनीति

    उच्चतम न्यायालय बिहार में पुल ढहने की घटनाओं से संबंधित याचिका को सूचीबद्ध करने पर करेगा विचार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उच्चतम न्यायालय बिहार में पुल ढहने की घटनाओं से संबंधित याचिका को सूचीबद्ध करने पर करेगा विचार

    नयी दिल्ली:  उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर विचार करने की सहमति व्यक्त की, जिसमें बिहार में हाल के महीनों में कई पुलों के ढह जाने के बाद उनकी सुरक्षा और उनके स्थायित्व को लेकर चिंता जतायी गयी है।

    भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने इस साल 29 जुलाई को जनहित याचिका पर बिहार सरकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं अन्य संबंधित निकायों से जवाब मांगा था।

    सोमवार को याचिकाकर्ता के वकील ब्रजेश सिंह ने सुनवाई के लिए इस अर्जी का उल्लेख किया।

     

     

    प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मैं इस पर गौर करूंगा।’’

    न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने जानना चाहा कि क्या इस संबंध में उनके कार्यालय को एक ई-मेल भेजा गया है।

    इस जनहित याचिका में संरचनात्मक ऑडिट करने तथा एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है, जो अपने निष्कर्षों के आधार पर उन पुलों की पहचान करेगी जिन्हें या तो मजबूत किया जा सकता है या ध्वस्त किया जा सकता है।

    शीर्ष अदालत ने बिहार सरकार एवं एनएचएआई के अलावा सड़क निर्माण विभाग के अवर मुख्य सचिव, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और ग्रामीण कार्य विभाग के अवर मुख्य सचिव को भी नोटिस जारी किया है।

     

     

    इस साल मई, जून और जुलाई के दौरान बिहार के सिवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में पुल ढहने की दस घटनाएं सामने आईं। कई लोगों का दावा है कि भारी बारिश के कारण ये घटनाएं हुईं।

     

     

    जनहित याचिका में मानसून के दौरान बिहार में आमतौर पर भारी वर्षा होने और बाढ़ आने के मद्देनजर पुलों की सुरक्षा एवं उनके स्थायित्व को लेकर चिंता प्रकट की गयी है।

    याचिका में उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित करने के अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार पुलों की वास्तविक समय पर निगरानी की मांग भी की गयी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखरगे ने प्रधानमंत्री को आम जनता के वास्तविक मुद्दों पर बोलने की चुनौती दी
    Next Article झारखंड में ‘घुसपैठिया समर्थक’ सरकार, ‘कुनीति’ जारी रही तो आदिवासी सिकुड़ जाएंगे: प्रधानमंत्री

    Related Posts

    श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण चेतना का संगम — दोमुहानी संगम महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

    January 13, 2026

    मनरेगा बहाली को लेकर कांग्रेस ने पंचायत क्षेत्र में किया पर्चा वितरण

    January 13, 2026

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) 2.0 का जमशेदपुर में शुभारंभ

    January 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण चेतना का संगम — दोमुहानी संगम महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

    मनरेगा बहाली को लेकर कांग्रेस ने पंचायत क्षेत्र में किया पर्चा वितरण

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) 2.0 का जमशेदपुर में शुभारंभ

    मकर संक्रांति व टुसू पर्व पर जमशेदपुर के बाजारों में दिखी रौनक

    मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में आमूलचूल परिवर्तन होगा

    मकर संक्रांति व टुसू मेला में अवैध ‘हब्बा-डब्बा’ जुए पर रोक लगाने की मांग

    गुवा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नामजद आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    बोलानी संवेदना कप दो दिवसीय फुटबॉल टुनामेट मे बक्कल हार्टिग विजेता बना 

    सीआरपीएफ कैंप जमशेदपुर में आयोजित हुई आर्ट ऑफ़ लिविंग कार्यशाला, सिखाए गए ध्यान करने के अलग–अलग तरीके

    दिल्ली पुलिस और रांची एटीएस की संयुक्त छापेमारी, गोलमुरी से तीन युवक हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.