Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरगे ने प्रधानमंत्री को आम जनता के वास्तविक मुद्दों पर बोलने की चुनौती दी
    Headlines राजनीति

    खरगे ने प्रधानमंत्री को आम जनता के वास्तविक मुद्दों पर बोलने की चुनौती दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    खरगे ने प्रधानमंत्री को आम जनता के वास्तविक मुद्दों पर बोलने की चुनौती दी

    नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नीतियों के माध्यम से आर्थिक उथल-पुथल पैदा करने तथा फर्जी विमर्श गढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें विपक्ष के खिलाफ ‘‘झूठ बोलने’’ के बजाय अपनी भविष्य की चुनावी रैलियों में आम लोगों के सामने खड़े वास्तविक मुद्दों के बारे में बोलना चाहिए।

    खरगे ने यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनविरोधी नीतियां भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं।

     

     

    खरगे ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी जी, फर्जी विमर्श वास्तविक कल्याण का विकल्प नहीं हो सकते। आपने जो आर्थिक उथल-पुथल पैदा की है…यहां तक ​​कि त्यौहारी खुशियां भी कम खपत, उच्च मुद्रास्फीति, बढ़ती असमानता, कम निवेश और वेतन स्थिरता से जूझ रही भारत की अर्थव्यवस्था का उत्साह नहीं बढ़ा सकीं।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग पर कमरतोड़ महंगाई थोपकर और बिना सोचे-समझे कराधान के माध्यम से उनकी बचत को खत्म करके एक बड़ा झटका दे रही है।

     

     

    खरगे ने दावा किया, ‘‘खाद्य मुद्रास्फीति 9.2 प्रतिशत पर है। सब्जियों की मुद्रास्फीति अगस्त में 10.7 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2024 में 14 महीने के उच्चतम 36 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह सच है कि एफएमसीजी सेक्टर की मांग में भारी गिरावट देखी गई है, बिक्री में वृद्धि एक साल में 10.1 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 2.8 प्रतिशत रह गई है। आपके ही वित्त मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट यह बताती है।’’

    उनका कहना था कि एफएमसीजी कंपनियों ने मुनाफे में गिरावट की सूचना दी है और कहा है कि अगर कच्चे माल की लागत कंपनियों के लिए असहनीय हो जाती है तो इससे कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर आ गई है तथा उच्च खाद्य मुद्रास्फीति के कारण उपभोग में भारी गिरावट आई है।

     

     

    उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी जी, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि आप ठोस डेटा पर विश्वास नहीं करते क्योंकि आपने फर्जीवाड़ा करने की कला में महारत हासिल कर ली है। भाजपा की जनविरोधी नीतियां भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं।’’

    खरगे ने कहा, ‘‘हम आपको चुनौती देते हैं कि आप विपक्ष के खिलाफ झूठ बोलने के बजाय अपनी भविष्य की चुनावी रैलियों में आम लोगों के सामने आने वाले वास्तविक मुद्दों के बारे में बोलें।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबन्ना गुप्ता के समर्थन में निकाली पदयात्रा
    Next Article उच्चतम न्यायालय बिहार में पुल ढहने की घटनाओं से संबंधित याचिका को सूचीबद्ध करने पर करेगा विचार

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.