मानगो और न्यू रानीकुदर में जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता के ताबड़तोड़ जन संपर्क अभियान को मिला खूब समर्थन,लोगों ने कहा-संपूर्ण परिवर्तन जरुरी जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी (वरिष्ठ पत्रकार) अन्नी अमृता का लगातार जनसंपर्क अपने विधानसभा क्षेत्र में जारी है.वे जहां भी जा रही हैं,लोग उनका स्वागत कर रहे हैं.जनसंपर्क के क्रम में सोमवार की देर शाम अन्नी अमृता मानगो के खुदा बख्श काॅलोनी के क्राॅस रोड-3और आस पास के इलाके गईं जहां उनके पंपलेट को लोगों ने हाथों हाथ लिया जिसमें घोषणा पत्र दर्ज है.महिलाएं खासकर काफी उत्साहित थीं.महिलाओं ने कहा कि जब अन्ना…
Author: Devanand Singh
मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर सोरेन के हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने में देरी, झामुमो का मुर्मू को पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने आगामी विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राष्ट्रपति मुर्मू को एक पत्र लिखकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गढ़वा…
शीर्ष अदालत ने उप्र मदरसा कानून की वैधता बरकरार रखी; धर्मनिरपेक्षता के विरूद्ध नहीं नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को दरकिनार करते हुए उच्चतम न्यायालय ने 2004 के उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी जो राज्य के मदरसों के लिए एक बड़ी राहत है। उच्च न्यायालय ने इस आधार पर इस कानून को खारिज कर दिया था कि यह धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करता है। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यह…
अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे राहुल : मंदिर में की पूजा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल लखनऊ: लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा कराये गये सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। राहुल चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरे और सड़क मार्ग से अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने सबसे पहले जिले की सीमा चुरुवा पर स्थित मंदिर में पहुंचकर हनुमान जी की पूजा की।…
जिला भाजपा ने चार बागी नेताओं को पार्टी से किया 6 साल के लिए निष्कासित जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा कदम उठाते हुए चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। शिव शंकर सिंह, राजकुमार सिंह, विकास सिंह और बिमल बैठा को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यह कार्रवाई जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष की अनुशंसा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार की गई है। इन नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव-2024 में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों और पार्टी के…
भारत, ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक साझेदारी लगातार बढ़ रही : विदेश मंत्री जयशंकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कैनबरा में 15वीं विदेश मंत्री रूपरेखा वार्ता (एफएमएफडी) के लिए ऑस्ट्रेलिया में अपनी समकक्ष पेनी वोंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ‘‘अपने-अपने पड़ोसी देशों, हिंद-प्रशांत, पश्चिम एशिया, यूक्रेन और वैश्विक सामरिक परिदृश्य’’ पर भी चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज कैनबरा में विदेश मंत्री सीनेटर वोंग के साथ 15वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता (फॉरेन मिनिस्टर्स फ्रेमवर्ग…
महाराष्ट्र : सलमान खान को एक और धमकी मिली, पांच करोड़ रुपये की मांग की गई मुंबई, पांच नवंबर (भाषा) हिंदी फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक और धमकी मिली है तथा धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की है। दावा है कि धमकी देने वाला व्यक्ति जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। धमकी भरे इस संदेश में खान से काले हिरण के कथित शिकार की घटना के लिए माफी मांगने को भी कहा गया है। सोमवार देर रात वर्ली इलाके में स्थित मुंबई यातायात…
शास्त्रीनगर की घटनाः बन्ना गुप्ता पर बिफरे सरयू राय, कहा मुझे इसकी आशंका थी जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने सोमवार को कहा कि बीती रात (रविवार की रात) शास्त्री नगर में बन्ना गुप्ता के साथ साये की तरह रहने वाले लोगों ने मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपद्रव किया, मारपीट की. इसकी पूरी रिकार्डिंग भी है. इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर हो चुका है. उसमें दो-तीन लोग जो नामजद अभियुक्त हैं, उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. यहां…
डा. अजय के लिए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने ब्रह्मर्षियों से समर्थन की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के लिए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने ब्रह्मर्षियों से समर्थन की अपील की.सोमवार को उन्होंने ब्रह्मर्षि समाज के लोगों के साथ बैठक की एवं डा.अजय को भारी बहुमत से जीताने की अपील की. ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने डा. अजय कुमार को हर संभव सहयोग व समर्थन करने का भरोसा दिलाया. लोगों ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज हमेशा सच का साथ दिया है. डा. अजय एक ईमानदार, शिक्षित…
भगोड़ा प्रत्याशी कितना भी रायता फैला ले, ये जनता है, सब जानती है – बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि जिस पार्टी ने सरयू राय को मंत्री बनाया. उन्होंने पिछले चुनाव में अपनी ही पार्टी को रसातल में भेज दिया. आज फिर उसी पार्टी का नाम आगे कर वे जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. किंतु विपक्ष का भगोड़ा प्रत्याशी कितना भी रायता फैला ले, ये जनता है, सब जानती है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर की जनता पढ़ी लिखी, बुद्धिजीवी एवं सुसंस्कृत विचारों की है. वो जात पात धर्म…
