Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर सोरेन के हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने में देरी, झामुमो का मुर्मू को पत्र
    Headlines झारखंड

    मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर सोरेन के हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने में देरी, झामुमो का मुर्मू को पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर सोरेन के हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने में देरी, झामुमो का मुर्मू को पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    रांची: झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने आगामी विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।

     

     

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राष्ट्रपति मुर्मू को एक पत्र लिखकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गढ़वा और चाईबासा दौरे के कारण ‘नो-फ्लाई जोन’ निर्धारित किया गया।

     

    झामुमो प्रवक्ता प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्र में कहा, “हमारे स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन अपराह्न 1:45 बजे पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी में एक सभा करने के बाद अपराह्न 2:25 बजे सिमडेगा के बाजार टांड़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए अपराह्न 2:40 बजे चाईबासा में रहना था।

     

     

    गुदरी और चाईबासा के बीच की दूरी 80 किलोमीटर है जबकि सिमडेगा की दूरी 90 किलोमीटर है। निर्वाचन आयोग ने सोरेन के दौरे को अपनी मंजूरी दी थी। लेकिन प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देकर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशीर्ष अदालत ने उप्र मदरसा कानून की वैधता बरकरार रखी; धर्मनिरपेक्षता के विरूद्ध नहीं
    Next Article जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता के ताबड़तोड़ जन संपर्क अभियान को मिला खूब समर्थन

    Related Posts

    दिल्ली के फैशन मंच पर चमकी जमशेदपुर की मंदीप कौर, ‘ब्रांड मास्टर’ से सम्मानित

    August 31, 2026

    ‘साझी शहादत-साझी विरासत’ सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा

    August 31, 2026

    JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मांगी आंदोलन की अनुमति

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली के फैशन मंच पर चमकी जमशेदपुर की मंदीप कौर, ‘ब्रांड मास्टर’ से सम्मानित

    ‘साझी शहादत-साझी विरासत’ सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा

    JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मांगी आंदोलन की अनुमति

    दलमा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, छह वांछित उग्रवादियों के पोस्टर जारी

    झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी में दिखाया कमाल, आखिरी तीन सेकंड में लिया फैसला और पलट गया मैच

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार थार पलटी, हादसे में 4 युवकों की मौत, 17 वर्षीय युवक घायल

    नेपाल : बाढ़ में डूबे बैंक से 50 करोड़ का सोना और डेढ़ करोड़ कैश बरामद, 903 मौतें, 4200 से अधिक लापता

    सुप्रीम कोर्ट ने ई-20 पेट्रोल को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा- आप हाई कोर्ट जाएं

    खरकई का जलस्तर खतरे के पार, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता; स्वर्णरेखा पर भी नजर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.