Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रशासन सख्त कार्रवाई करे वरना चुनाव आयोग जाएंगेःसरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रशासन सख्त कार्रवाई करे वरना चुनाव आयोग जाएंगेःसरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2024Updated:November 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शास्त्रीनगर की घटनाः बन्ना गुप्ता पर बिफरे सरयू राय, कहा मुझे इसकी आशंका थी

    जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने सोमवार को कहा कि बीती रात (रविवार की रात) शास्त्री नगर में बन्ना गुप्ता के साथ साये की तरह रहने वाले लोगों ने मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपद्रव किया, मारपीट की. इसकी पूरी रिकार्डिंग भी है. इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर हो चुका है. उसमें दो-तीन लोग जो नामजद अभियुक्त हैं, उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

     

     

    यहां एक संवाददाता सम्मेलन में श्री राय ने कहा कि पहले भी इस बात की आशंका जताई गई थी कि बन्ना गुप्ता के लोग चुनाव में उपद्रव करेंगे. मारपीट भी करेंगे. रविवार की रात वही हुआ. शास्त्रीनगर की कल रात 10 बजे की घटना यही साबित करती है.

    उन्होंने कहा कि अब हम लोग इस बात को लेकर सावधान हो गये हैं चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं आये दिन होती रहेंगी. बन्ना गुप्ता के यहां से लोगों को रोज धमकियां मिल ही रही हैं. उन्होंने शासन-प्रशासन से अपील की कि कानून व्यवस्था के मुताबिक दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें. अगर प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करेगी तो हमें मजबूरन चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा.

     

     

    प्रेस कांफ्रेंस में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी में एनडीए की एकतरफा लहर है. वह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं. सरयू राय की बेदाग छवि के बारे में लोग खुल कर बात कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि सिलेंडर छाप पर दनादन बटन दबेगा और बाकी लोगों का पता ही नहीं चलेगा. जीत हर हाल में सिलेंडर छाप की ही होगी.

     

     

    श्रवण कुमार ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव द्वारा श्री राय के विरुद्ध की गई टिप्पणी पर कहाः पप्पू यादव राय जी के बारे में अनाप-शनाप बक रहे हैं. उनको बोलने की बीमारी है. जहां माइक वालों को देखते हैं, बोलना शुरु कर देते हैं. बकबकिया मेल हैं. उन्होंने कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय कर दिया और चुनाव लड़े निर्दलीय. न इनका कोई हिसाब-किताब है, न इनकी पार्टी का. सरयू राय ने पूर्वी और पश्चिमी जमशेदपुर में आम आदमी के लिए जबरदस्त काम किया है. सरकार एनडीए की बनेगी. सरयू राय भी उसमें शामिल होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ व्रतियों पर विशेष ध्यान दें जिला प्रशासन__ सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article वोटर्स ऑन इलेक्शन ड्यूटी श्रेणी के सभी मतदाताओं के सुविधा केंद्र (फैसिलिटेशन सेंटर) का निर्माण नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन, पाथरचपड़ा में किया गया है

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.