Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : सलमान खान को एक और धमकी मिली, पांच करोड़ रुपये की मांग की गई
    Headlines

    महाराष्ट्र : सलमान खान को एक और धमकी मिली, पांच करोड़ रुपये की मांग की गई

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र : सलमान खान को एक और धमकी मिली, पांच करोड़ रुपये की मांग की गई

    मुंबई, पांच नवंबर (भाषा) हिंदी फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक और धमकी मिली है तथा धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की है। दावा है कि धमकी देने वाला व्यक्ति जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    धमकी भरे इस संदेश में खान से काले हिरण के कथित शिकार की घटना के लिए माफी मांगने को भी कहा गया है। सोमवार देर रात वर्ली इलाके में स्थित मुंबई यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष को यह धमकी भरा संदेश मिला।

     

     

    पुलिस के अधिकारी ने कहा कि संदेश भेजने वाले ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।

    संदेश के अनुसार, ‘‘सलमान खान अगर जिंदा रहना चाहते हैं तो वे हमारे (बिश्नोई समाज) मंदिर में आकर माफी मांगें या पांच करोड़ रुपये दें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम उन्हें मार देंगे, हमारा गिरोह अब भी सक्रिय है।’’

    अधिकारी ने बताया कि संदेश को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा अधिकारी ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और वर्ली पुलिस को दी।

    सूत्रों ने बताया कि पुलिस धमकी भरे संदेश के स्रोत की जांच कर रही है और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

     

     

     

    उन्होंने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह संदेश लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है, जो हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित विभिन्न आरोपों में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

    सलमान खान को इससे पहले भी धमकी भरा संदेश मिला था और उनसे पैसे की मांग की गई थी।

    यातायात पुलिस के व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर पर 29 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसमें दो करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने पर खान और महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

    जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा इलाके में तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    एक अधिकारी ने पहले बताया था कि पुलिस ने 30 अक्टूबर को बांद्रा (पश्चिम) के एक निवासी को गिरफ्तार किया था, जहां खान भी रहते हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया था।

    पिछले महीने की शुरुआत में मुंबई यातायात पुलिस के व्हाट्सऐप हेल्पलाइन डेस्क को एक धमकी भरा संदेश मिला था जिसमें अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने धमकी भरे संदेश के सिलसिले में झारखंड के जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

     

     

     

    मुंबई पुलिस ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश के नोएडा से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसने खान और जीशान सिद्दीकी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी थी।

    सलमान खान को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं।

    इस साल अप्रैल में खतरनाक गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी।

    कुछ महीने पहले नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा रची गई खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदूसरों पर झूठे आरोप लगाना सरयू राय की पुरानी फितरत – बन्ना गुप्ता
    Next Article भारत, ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक साझेदारी लगातार बढ़ रही : विदेश मंत्री जयशंकर

    Related Posts

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    October 26, 2026

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    October 26, 2026

    गुवाहाटी में शुरू हुआ भुल्लुंग-बुथुर अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सात नाटकों संग लॉन्च होंगे आठ डिजिटल टूल

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    गुवाहाटी में शुरू हुआ भुल्लुंग-बुथुर अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सात नाटकों संग लॉन्च होंगे आठ डिजिटल टूल

    विद्वान होकर भी आदमी रावण बन सकता है: ज्ञान और अहंकार का कड़वा सच

    सत्ता के लिए एहसान, सवाल उठे तो निष्कासन!

    अलविदा बिजली रानी! एक दौर था, जब शाहाबाद में जिसकी हैसियत बड़ी होती थी, उसके दरवाजे पर चांद-बिजली का

    Casino zonder verificatie spelen: waar snelheid op de speler wacht

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.