Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा को एक और झटका, बी.बी त्यागी आप में शामिल हुए
    Headlines राजनीति

    भाजपा को एक और झटका, बी.बी त्यागी आप में शामिल हुए

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा को एक और झटका, बी.बी त्यागी आप में शामिल हुए

     

    नयी दिल्ली:  दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और झटका लगा है क्योंकि उसके नेता और नगर निगम के पूर्व पार्षद बी.बी. त्यागी सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

    इससे पहले तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने पिछले सप्ताह भाजपा को छोड़कर ‘आप’ का दामन थाम लिया था।

     

     

    दो बार के निगम पार्षद और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष त्यागी ने 2015 में लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

    आप के सूत्रों ने दावा किया कि पार्टी उन्हें लक्ष्मी नगर सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। अभी इस सीट से भाजपा का विधायक है।

    त्यागी, पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधायक दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।

     

     

    त्यागी का आप में स्वागत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि वह उन्हें जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने वाले नेता के रूप में जानते हैं और उन्होंने कहा कि पार्टी में इस तरह का काम करने वालों का स्वागत है।

    त्यागी ने कहा कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी तथा बिजली की आपूर्ति के क्षेत्र में ‘आप’ सरकार द्वारा किए गए काम से प्रभावित हैं और अगर कोई लोगों की सेवा करना चाहता है तो यह सबसे बेहतर पार्टी है।

     

     

    दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने अल्मोड़ा सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, मुआवजे की घोषणा की
    Next Article नागर विमानन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं महिलाएं : राष्ट्रपति मुर्मू

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.