Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नागर विमानन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं महिलाएं : राष्ट्रपति मुर्मू
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    नागर विमानन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं महिलाएं : राष्ट्रपति मुर्मू

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नागर विमानन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं महिलाएं : राष्ट्रपति मुर्मू

    नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि देश के नागर विमानन क्षेत्र में महिलाएं परिचालन तथा तकनीकी क्षेत्रों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रही हैं।

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां राष्ट्रपति भवन में भारतीय विमानन क्षेत्र की महिलाओं के एक समूह के साथ बातचीत में मुर्मू ने इस बात पर जोर दिया कि विमानन उद्योग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए समान अवसर पेश करना भी आवश्यक है।

    बयान के अनुसार, मुर्मू ने कहा कि शिक्षा तथा उचित प्रशिक्षण के अलावा परिवार के सदस्यों का सहयोग भी जरूरी है।

     

     

    राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ अक्सर देखा जाता है कि कई महिलाएं उच्च शिक्षा हासिल करने के बावजूद परिवार से सहयोग न मिलने के कारण अपने सपने पूरे नहीं कर पाती हैं।’’

    राष्ट्रपति ने क्षेत्र में सफलता हासिल कर चुकीं महिलाओं से आग्रह किया कि वे अन्य महिलाओं के लिए मार्गदर्शक बनें तथा उन्हें अपना करियर चुनने व अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करें।

    मुर्मू ने कहा कि भारत के नागर विमानन क्षेत्र में महिलाएं परिचालन तथा तकनीकी क्षेत्रों में विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

     

     

     

    मुर्मू ने कहा, ‘‘ 15 प्रतिशत हवाई यातायात नियंत्रक महिलाएं हैं, 11 प्रतिशत ‘फ्लाइट डिस्पैचर’ महिलाएं हैं और नौ प्रतिशत एयरोस्पेस इंजीनियर महिलाएं हैं।’’

    उन्होंने कहा कि पिछले साल वाणिज्यिक लाइसेंस हासिल करने वाले पायलट में से 18 प्रतिशत महिलाएं थीं।

    राष्ट्रपति ने सफलता हासिल करने वाली उन महिलाओं की सराहना की जो लीक से हटकर सोचती हैं और नए रास्ते पर चलने का साहस रखती हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार के समावेशी प्रयासों से नागर विमानन क्षेत्र में महिलाओं की प्रगति को बढ़ावा मिला है।

    मुर्मू ने कहा, ‘‘ अधिकतर महिलाएं अब विमानन क्षेत्र में अपना करियर बना रही हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा को एक और झटका, बी.बी त्यागी आप में शामिल हुए
    Next Article महाराष्ट्र और झारखंड में मिलेगा निर्णायक जनादेश, हरियाणा जैसी ‘हरकतों’ को लेकर सतर्क रहेंगे: रमेश

    Related Posts

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    June 24, 2026

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.