झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ग्वालियर में आयोजित प्रथम सेंट्रल जोन सीपी फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल टीम ने फाइनल में पहुंचकर रजत पदक जीता। फाइनल में मध्य प्रदेश ने झारखंड को 3-1 से हराया।

एथलेटिक्स में देवघर के रोहित कुमार ने शॉटपुट में स्वर्ण, जबकि धनबाद के एमडी आजाद ने रजत पदक हासिल किया। राजेंद्र महतो ने लंबी कूद में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। टीम के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी।

