Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मोतीपुर थाना के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दरोगा समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में थाने में तैनात BMP जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा और होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे जवान और दरोगा

    जानकारी के अनुसार, BMP जवान और दरोगा सब्जी खरीदने के लिए मोतीपुर थाना से निकलकर बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों थाना गेट से बाहर निकले, मोतिहारी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि BMP जवान भागर्व भूषण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।

    दरोगा और जवान को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित विनोद कुमार के होटल में घुस गई। वाहन ने होटल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और होटल संचालक विनोद कुमार को भी कुचल दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो गड्ढे में जाकर पलट गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। DSP पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया।

    पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। वाहन चालक रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

    घायल दरोगा और होटल संचालक को पहले मोतीपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए SKMCH रेफर कर दिया गया है।

    पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में स्कॉर्पियो के अनियंत्रित और तेज रफ्तार में होने की बात सामने आई

    दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात
    Next Article DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.